Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने... जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ... समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे": NYT के 'Pakistani Kashmir' शब्द पर भारत... दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे ब... गुरुग्राम की 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप आरएसएफ नेता ने अपने लड़ाकों को खुली छूट दी जापान के फुजिसावा शहर में नये किस्म का वैचारिक तनाव बढ़ा 'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम...

हरियाणा में देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम! पुलिस ने बरामद किया 900 किलो प्रतिबंधित विस्फोटक, रोंगटे खड़े कर देगा खुलासा

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई थाना बिछौर क्षेत्र के गांव बीसरु की बीपीएल कॉलोनी में की गई, जहां बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखे बनाने का कारोबार चल रहा था।

पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को जारी जानकारी में बताया कि बिछौर थाना की पुलिस टीम पुन्हाना–फरदडी रोड स्थित बस अड्डा बीसरु के पास गश्त और अपराध जांच पर तैनात थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बीसरु निवासी ईसा, इस्राईल और जुल्ली पुत्र दीनू अपने खेतों में अवैध रूप से बारूद से पटाखे तैयार कर उन्हें बाजार में बेच रहे हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि आरोपिताें ने पीएचसी बीसरु के सामने स्थित बीपीएल कॉलोनी में एक टीन शैड के अंदर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी है।

पुलिस टीम को मौके पर आता देख तीनों संदिग्ध आरोपित खेतों की ओर भाग निकले। आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, लेकिन मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद कर ली गई। पुलिस द्वारा टीन शैड की तलाशी लेने पर अंदर से 18 प्लास्टिक कट्टे बरामद हुए, जिनमें हल्के पीले रंग की विस्फोटक सामग्री भरी हुई थी। जांच में एक कट्टे का वजन करीब 50 किलो पाया गया। इस तरह कुल 900 किलो प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री पुलिस ने अपने कब्जे में ली।

इस मामले में पुलिस ने आरोपिताें के खिलाफ धारा 288 बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(बी) के तहत थाना बिछौर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपिताें को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।