Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या PCOD में मां बनना संभव है? एक्सपर्ट डॉ. चंचल शर्मा से जानें गर्भधारण और इलाज के उपाय CPL 2026 ABF vs TKR: रहकीम कॉर्नवॉल के ऑलराउंड खेल से जीता एंटीगा फाल्कंस, ट्रिनबागो को 8 रन से हराय... ईरान युद्ध के बीच पेंटागन में घमासान, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रोके 45 प्रमोशन, 65% पैट्रियट मिसाइ... उबर ने किया 10% कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान, 3400 नौकरियां होंगी प्रभावित; भारत पर भी पड़ेगा असर 'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत: अब तक 6 करोड़ से अधिक की कमाई राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय का दौर खत्म, गोविंद देव गिरी नए महासचिव, पूर्व एयर मार्शल बने CEO रायपुर सुसाइड केस में टिकरापारा पुलिस की लापरवाही, 47 दिन बाद भी SIT के हाथ खाली बिहार के बक्सर में दो शिक्षकों पर 12 छात्राओं से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप, ग्रामीणों ने... बीकमपुर गांव में साले-बहनोई के विवाद में खूनी संघर्ष, 5 घायल कानपुर रेफर, आरोपी पवन की इलाज के दौरान... Bengal Politics: तृणमूल कार्यालय पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला, हाईकोर्ट से संज्ञान लेन...

RTI एक्टिविस्ट माणिक गोयल के खिलाफ FIR का मामला, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आरटीआई एक्टिविस्ट माणिक गोयल और अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ दर्ज FIR की आगे की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। यह FIR पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अनुपस्थिति के दौरान सरकारी हेलीकॉप्टर के कथित इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाने के बाद दर्ज की गई थी।

सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि यह कोई “पुलिस राज” नहीं है और सवाल उठाने मात्र से इस तरह के मामले नहीं बनने चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि जनता को सरकार से सवाल करने और उसकी आलोचना करने का अधिकार है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोग समझदार हैं और उन्हें यह पता है कि क्या सही है और क्या गलत। इस मामले में पंजाब सरकार की ओर से दलील दी गई कि माणिक गोयल की सोशल मीडिया पोस्ट से कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती थी और लोगों को भड़काने की कोशिश की गई। हालांकि, इस पर कोर्ट ने सरकारी वकील को राजनीतिक बहस से दूर रहने की नसीहत दी और कहा कि ऐसे मामलों को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

जानें क्या है पूरा मामला:

याचिका में माणिक गोयल ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर यह सवाल उठाया था कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैरमौजूदगी में सरकारी हेलीकॉप्टर का उपयोग कौन कर रहा था। पोस्ट में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया गया था। इसके बावजूद लुधियाना के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई।न FIR को रद्द करवाने के लिए माणिक गोयल सहित अन्य याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट का रुख किया था। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फिलहाल FIR पर आगे की कार्रवाई रोकते हुए सरकार को नोटिस जारी किया है।