Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore IET Hostel: आईईटी हॉस्टल गांजा पार्टी मामले में DAVV का बड़ा एक्शन; 3 छात्र सस्पेंड, 1 का एडम... MP New Transfer Policy: मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! आज मोहन यादव कैबिनेट बै... Khandwa Congress Leader Honeytrap: लोन ऐप के जरिए मोबाइल में की एंट्री; कांग्रेस नेता के फोटो एआई से... Chhatarpur News: छतरपुर में 'लुटेरी दुल्हन' का कारनामा; ₹1.5 लाख लेकर दलालों ने कराई शादी, 4 दिन बाद... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में 'सिज़ोफ्रेनिया' का एंगल; सामने आए भोपाल के मशहूर मनोचिकित्स... Jhabua Crime News: झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा और ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; गोपाल... Dabra Crime News: डबरा में सरकारी शिक्षक बना 'झोलाछाप डॉक्टर', गलत इंजेक्शन से महिला का पैर हुआ खराब... Dhar Crime News: धार में तेज रफ्तार कार ने मकान में घुसकर मचाई तबाही; पुलिसकर्मी की बाइक टूटी, चालक ... Pune Car Accident Update: निबंध की शर्त पर बेल और ब्लड सैंपल में हेरफेर; रईसजादे की पोर्श कार के शिक... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में आई बेल्ट की फॉरेंसिक 'लिगेचर रिपोर्ट', मौत की वजह को लेकर ब...

बिजली विभाग में फिर हादसा, 2 ठेका कर्मचारियों की मौ’त, एक गंभीर घायल

जालंधर: पावरकॉम एवं ट्रांसको ठेका कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रधान बलिहार सिंह और महासचिव राजेश मौड़ ने बताया कि बिजली ठीक करने के दौरान बीते 2 दिनों में सी.एच.बी. ठेका कर्मचारियों की 2 दर्दनाक मौतें हो गई हैं, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल होकर जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

उन्होंने बताया कि बार्डर जोन एरिया में कार्यरत मृतकों में गुरप्यार सिंह व सुनील कुमार शामिल हैं, दोनों की मौत बिजली का करंट लगने से हुई। इसके अलावा एक अन्य ठेका कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया है। बलिहार सिंह ने कहा कि अब तक बिजली का करंट लगने से मरने वाले कर्मचारियों का आंकड़ा 300 से अधिक हो चुका है, जबकि सैंकड़ों कर्मचारी अपंग हो चुके हैं।

यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि समय-समय की सरकारों और वर्तमान सरकार द्वारा बिजली विभाग को लगातार निजी कंपनियों के हाथों में सौंपा जा रहा है। निजी कंपनियों व ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों के लिए न तो पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं और न ही मुआवजे, पक्की नौकरी या पैंशन की कोई गारंटी दी जाती है। घटिया व्यवस्था के कारण आऊटसोर्स ठेका कर्मचारी आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या का समाधान करने की बजाय पंजाब सरकार और पावरकॉम प्रबंधन शेष बचे विभाग को भी निजीकरण की ओर धकेलने में जुटे हैं। इसी कारण आऊटसोर्स सी.एच.बी. ठेका कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि उन्हें सीधे विभाग में शामिल किया जाए तथा नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं, बेहतर सुरक्षा उपकरण, दुर्घटना की स्थिति में सरकारी मुआवजा, पक्की नौकरी और पैंशन की गारंटी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आऊटसोर्स ठेका कर्मचारियों को उचित मुआवजा, नौकरी और पैंशन की गारंटी नहीं दी गई तो यूनियन को संघर्ष का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।