Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर... भोपाल के कोलार में 'गैस माफिया' पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; ... Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली क... अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देश... भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 'गैंगवार'! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चल... शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल;... इंदौर में 'महामुकाबला'! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली क... Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर ब... सोनम वांगचुक की हिरासत पर सरकार का बड़ा यू-टर्न! गृह मंत्रालय ने तत्काल रिहाई का दिया आदेश; दिल्ली ब... Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यो...

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: केक लेने निकले युवक को कार ने कुचला, मौके पर ही मौत

राजधानी रांची में रहने फूलचंद तिर्की का परिवार नए साल और बेटे विवेक तिर्की के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. 1 जनवरी को अपने जन्मदिन से पहले 31 दिसंबर की रात विवेक अपने दोस्तों के साथ बर्थडे केक खरीदने के लिए निकला था. इसी बीच रास्ते में पड़ने वाले पंप पर खड़ा होकर वह अपनी स्कूटी में तेल डलवा रहा था. इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मारी और विवेक जमीर पर गिर पड़ा और कार उसे रौंदते हुए निकल गई. गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की है.

इस दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार कार वहां से फरार हो गई. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पहले डोरंडा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मृतक के पिता फूलचंद तिर्की ने जगन्नाथपुर थाने में अपने बेटे की हत्या को लेकर कार चालक और उस पर सवार लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस में दर्ज शिकायत के आधार पर मृतक के पिता ने कहा कि 1 जनवरी को उनके बेटे का जन्मदिन था. इससे पहले वह 31 दिसंबर की रात अपने दोस्त अविनाश और प्रकाश के साथ केक लेने गया था.

इस दौरान वह स्कूटी में तेल भरवाने के लिए बिरसा चौक, एचईसी मेन गेट के पास स्थित पेट्रोल पंप पर गया था, जहां कार और स्कूटी में हल्की टक्कर हो गई थी. जिस बात को लेकर उनमें मामूली नोक झोंक हुई.

इसी बीच वैन कार का चालक गाड़ी को बैक करता है और तेजी से आकर विवेक तिर्की की स्कूटी में टक्कर मार देता है और वह जमीन पर गिर जाता है. कार उसे रौंदते हुए निकल जाती है, जिस कारण उसकी मौत हो गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. आरोपी कार चालक और सवार अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है.