Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव... अरब देशों में 'जंग' का साया! सुरक्षित भविष्य के लिए लाखों भारतीयों ने छोड़ीं नौकरियां; सूनी होने लगीं... सोनम वांगचुक आज़ाद! 6 महीने बाद हटा NSA, केंद्र सरकार ने अचानक क्यों बदला अपना फैसला? जानें हिरासत रद... Kolkata Violence: पीएम मोदी की रैली से पहले भारी बवाल, मंत्री शशि पांजा के आवास पर हमला; TMC-BJP कार...

45 वर्षीय व्यक्ति की हैवानियत, 7 साल की बच्ची से की दरिंदगी की हदें पार

अबोहर: थाना खुइयां सरवर के अंतर्गत आते एक गांव में नववर्ष पर बेहद ही शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां पर एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने पड़ोस में ही रहने वाली करीब 7 साल की मासूम से दरिंदगी की हदें पार की है। मासूम बच्ची का आज सरकारी अस्पताल में मेडीकल करवाया गया और घटना की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार बच्ची की मां ने बताया कि गत सांय उसकी बच्ची व अन्य बच्चे गली में पतंग उड़ाते हुए खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाला 45 साल का एक व्यक्ति उनकी बच्ची को बहाने से अपने घर ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत की। कुछ समय बाद जब उन्होंनें बाहर अपनी बच्ची को नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की तो पड़ोसियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति उसे अपने घर ले गया था। इस दौरान बेटी के शरीर पर कुछ निशान भी पाए गए जिस पर उन्होंनें इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाने में दी और आज सुबह उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. शिल्पा द्वारा बच्ची का मेडीकल कर उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए और इसकी रिपोर्ट संबंधित थाने में दी गई। थाना खुईयां सरवर प्रभारी रणजीत सिंह ने कहा कि बच्ची के साथ गलत काम होने की सूचना मिलने पर उनकी पुलिस टीम ने तुरत बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाकर उसका मेडीकल करवाया है। इस मामले की जांच जिला फाजिलका की महिला इंस्पेक्टर मैडम ज्योति कर रही है। आरोपी को शीघ्र काबू कर लिया जाएगा।