Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री की पत्नी पर भ्रष्टाचार का मामला आमने सामने हुई इंग्लैड में दो ट्रेनों की जोरदार टक्कर Neemuch News: जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा का हुआ विरोध; सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने की नारेबाज... Shahdol Coal Scam: शहडोल में कोयला माफियाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन; 45 लाख रुपये का 1000 टन अवैध कोयल... President Draupadi Murmu in Kuno: राष्ट्रपति मुर्मू का कूनो नेशनल पार्क दौरा; चीता प्रोजेक्ट और बायो... Rewa NEET Exam Update: रीवा के 13 केंद्रों पर 5399 छात्रों ने दी नीट परीक्षा; कड़ी जांच के बाद ही मिल... Raisen Rain News: रायसेन में प्री-मानसून की पहली बारिश ने खोली नगरपालिका के दावों की पोल; सड़कें बनीं... Morena Crime News: ससुराल में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या; तालाब से 7 घंटे की मशक्कत ... ED Raid in Jabalpur: रीवा-जबलपुर में सड़क ठेकेदारों पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई; हाई क्वालिटी बि... NEET Paper Scam: इंदौर में चैट जीपीटी से फर्जी नीट प्रश्नपत्र बनाकर ठगी; 200 से अधिक छात्रों को चूना...

मैंने कहा ऊंगली नीचे कर बात करोः अभिषेक बनर्जी

बैठक में टीएमसी सांसद की मुख्य चुनाव आयुक्त से टक्कर

  • निर्वाचित प्रतिनिधि बनाम मनोनीत अधिकारी

  • तकनीक के जरिए वोट चोरी का दावा

  • बंगाल को निशाना बनाने का आरोप

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने निर्वाचन सदन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ एक मैराथन बैठक के बाद केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। करीब ढाई घंटे तक चली इस गरमागरम मुलाकात के बाद बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाया कि देश में अब चुनावी धांधली का स्वरूप बदल गया है। उनके अनुसार, अब ईवीएम के बजाय सॉफ्टवेयर और एल्गोरिदम का इस्तेमाल कर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेरफेर की जा रही है।

अभिषेक बनर्जी ने बैठक के भीतर हुए तनावपूर्ण माहौल का खुलासा करते हुए दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने बातचीत के दौरान उन पर उंगली उठाकर बात करने का प्रयास किया। बनर्जी ने कहा, मैंने उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी कि वे अपनी उंगली नीचे रखें। वे एक मनोनीत अधिकारी हैं, जबकि हम जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। हम किसी के गुलाम नहीं हैं। टीएमसी नेता ने सीईसी को चुनौती दी कि यदि आयोग में साहस है, तो वह बैठक की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करे।

विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि ईसीआई के ऐप में जानबूझकर खामियाँ रखी गई हैं। उन्होंने दावा किया कि 1.36 करोड़ मामलों में तार्किक विसंगतियों की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी पारदर्शी सूची साझा नहीं की गई। उनका आरोप है कि अधिकारियों की जानकारी के बिना सॉफ्टवेयर के माध्यम से नाम हटाए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार है।

बनर्जी ने केंद्र पर पश्चिम बंगाल को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रोहिंग्या और घुसपैठियों के नाम पर राज्य की छवि खराब की जा रही है। उन्होंने विपक्षी दलों—कांग्रेस, आप और आरजेडी—को आगाह किया कि वे केवल ईवीएम पर ध्यान न दें, बल्कि देखें कि कैसे वोटर लिस्ट के जरिए हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में नतीजों को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, पहले जनता सरकार चुनती थी, अब सरकार चुन रही है कि वोट कौन डालेगा।