Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... पथरीले ग्रहों का निर्माण बिग बैंग के काफी बाद हुआ, देखें वीडियो

खाद-बीज व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, एग्रो कंपनी का एमडी गिरफ्तार…इस वजह से की गई थी हत्या

रेवाड़ी: गांव बहाला में खाद-बीज व्यापारी मोहन की उसके बेटे के सामने की गई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सीआईए और थाना कोसली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हिसार स्थित एक एग्रो कंपनी के एमडी जयप्रकाश उर्फ जयवीर, निवासी मोहब्बतपुर, के रूप में हुई है।

आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार गांव बहाला निवासी दुष्यंत ने कोसली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पिता मोहन गांव में ‘मोहन ट्रेडर्स’ नाम से खाद-बीज की दुकान चलाते थे। 23 दिसंबर की शाम वह अपने पिता के साथ दुकान पर मौजूद था।

इसी दौरान एक इंडेवर गाड़ी दुकान के पास चौराहे पर आकर रुकी, जिसमें सवार दो युवक दवाई खरीदने के बहाने दुकान में घुस आए। अचानक एक युवक ने मोहन के सिर में गोली मार दी। मोहन के गिरने पर दूसरे युवक ने भी उस पर गोली दाग दी। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

दुष्यंत ने हत्या के पीछे हिसार की एग्रो कंपनी के एमडी जयप्रकाश उर्फ जयवीर पर शक जताया था। पुलिस ने हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चार टीमें गठित कीं। जांच के दौरान सीआईए व कोसली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जेबीएस एग्रो कंपनी का एमडी है और मोहन उसकी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर था। विवाद के चलते मोहन ने डिस्ट्रीब्यूशन छोड़ दी थी और भुगतान को लेकर लगातार दबाव बना रहा था, जिससे कंपनी को नुकसान हो रहा था। इसी रंजिश में उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।