Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rang Panchami 2026 Upay: रंग पंचमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन में घुलेगा प्यार और खुशहाली;... Summer Health Tips: गर्मियों में लू से बचना है तो अभी से पीना शुरू करें इस बीज का पानी; इम्यूनिटी भी... Delhi Shakarpur Double Murder Case: दिल्ली में मां ने दो मासूम बेटियों को उतारा मौत के घाट, फिर की स... बड़ी खुशखबरी: प्रयागराज-दिल्ली सफर होगा अब और आसान, इन 5 ट्रेनों में बुकिंग शुरू; देखें अपनी पसंदीदा... रिश्ते का खौफनाक अंत: यमुनानगर मर्डर मिस्ट्री सुलझी; जिसे हमसफर चुना उसी ने उतारा मौत के घाट, वजह जा... Noida Holi Liquor Sale Record: नोएडा में होली पर टूटा रिकॉर्ड, 3 दिन में गटक गए 45 करोड़ की शराब; 1.... श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर! तिरुमाला मंदिर में उगादि पर्व पर VIP ब्रेक दर्शन पर लगी रोक, जानें किन ... Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ... Weather Update Today: पसीने छुड़ाएगी मार्च की धूप! यूपी-राजस्थान में पारा 40 डिग्री पार, दिल्ली-NCR ... Noida International Airport Status: जेवर एयरपोर्ट का रनवे और टर्मिनल तैयार: DGCA की अंतिम जांच के बा...

नए साल के जश्न को लेकर गिरिडीह पुलिस सतर्क, जेल से निकले अपराधियों पर रहेगी खास नजर

गिरिडीहः दो दिनों बाद नया साल शुरू हो जाएगा. नव वर्ष को लेकर लोगों ने जश्न की तैयारी की हुई है. इधर पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. एसपी डॉ. बिमल कुमार की अगुवाई में विशेष जांच अभियान भी चलाया जा रहा है. होटलों, ढाबों और वाहनों की चेकिंग लगातार की जा रही है.

इसी कड़ी में सोमवार देर रात को एसपी डॉ. बिमल कुमार दल बल के साथ निकले और जगह-जगह वाहनों की जांच की. वहीं, मौके पर मौजूद डीएसपी मुख्यालय नीरज कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार एवं बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को आवश्यक निर्देश दिए.

पुराने अपराधियों पर रहेगी खास नजर

एसपी ने पुराने अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जो लोग हाल के दिनों में जेल से निकले हैं, वे क्या कर रहे हैं इस पर भी नजर रखना है. इसके साथ-साथ संदिग्ध और मनचलों पर भी नजर रखना है. समय-समय पर वाहन की जांच करना भी जरूरी है.

ठंड में गरीबों की मदद

एंटी क्राइम चेकिंग के लिए निकले एसपी शहर में अवस्थित रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सदर अस्पताल के साथ-साथ कई गलियों में पहुंचे. इस दौरान एसपी द्वारा ठंड में जैसे तैसे सो रहे लोगों को कंबल दिया गया. साथ ही आम जनों की सेवा में जुटी एंबुलेंस ड्राइवर, सफाईकर्मियों को भी कंबल दिया गया. एसपी ने कहा कि पुलिस के कार्य में मानवता की सेवा भी महत्वपूर्ण है.