Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...

रायपुर के मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामले में 7 गिरफ्तार, बजरंग दल ने दी गिरफ्तारी की चेतावनी

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस सजावट को लेकर हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इस कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक गिरफ्तारी देने का ऐलान किया है। बजरंग दल के कार्यकर्ता कुछ ही देर में सिविल लाइन थाना पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे। इसे देखते हुए सिविल लाइन थाने की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस को लेकर तोड़फोड़

घटना 24 दिसंबर की बताई जा रही है, जब मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस को लेकर की गई सजावट पर कुछ युवकों ने आपत्ति जताते हुए तोड़फोड़ की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा। वीडियो सामने आने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।