Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य... Indore Pipeline Burst: महू में नर्मदा जल प्रदाय योजना की पाइपलाइन फटी; 150 फीट ऊपर उठा पानी का फव्वा... West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार की तैयारी; स्वपन दासगुप्ता और तपस रॉ... Attack on TMC MP Kalyan Banerjee: पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल; सांसद कल्याण बनर्जी पर जानलेवा हमला,... Traffic Drive in Baloda Bazar: ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस सख्त; 227 वाहन चालको...

विधायक जी का ‘पावर गेम’! महाराष्ट्र में BJP MLA ने बीच सड़क ऑटो ड्राइवर को जड़ा थप्पड़; वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

मुंबई के घाटकोपर पूर्व में यातायात नियमों के उल्लंघन और फुटपाथ पर अतिक्रमण को लेकर नागरिकों की बढ़ती शिकायतों के बाद बीजेपी विधायक आमदार पराग शाह ने इलाके का दौरा किया. वल्लभबाग लेन और खाऊगली क्षेत्र में फुटपाथ पर अवैध रूप से कुर्सियां और बेंच लगाकर दुकानदारों द्वारा कब्जा किए जाने से पैदल यात्रियों को भारी परेशानी हो रही थी. अपने इस दौरे के दौरान विधायक ने कानून अपने हाथों में लेते हुए नियम तोड़ने पर ऑटो चालक को थप्पड़ जड़ दिया.

दरअसल महात्मा गांधी मार्ग पर वाहन चालक नियम तोड़ते हुए गलत दिशा में वाहन चला रहे थे, जिसकी शिकायतें भी बढ़ रही थीं. मौके पर निरीक्षण के दौरान गलत दिशा में चल रहे एक ऑटो-रिक्शा चालक को आमदार पराग शहा ने थप्पड़ मार दिया. विधायक की इस हरकत के पीछे लोग सत्ता की हनक मान रहे हैं और इस तरह कानून हाथ में लेकर एक रिक्शे वाले से हाथापाई करने की निंदा कर रहे हैं.

विधायक ने नियम तोड़ने वालों पर दिखाया गुस्सा

विधायक शहा ने साफ किया कि सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण और यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. जहां विधायक के इस कदम की तारीफ हो रही है, वहीं इस तरह नागरिकों को धमकाने और हाथ उठाने पर उनका विरोध भी किया जा रहा है.

कौन हैं पराग शाह?

पराग किशोरचंद्र शाह भारतीय जनता पार्टी से महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य हैं. वह एक भारतीय रियल एस्टेट डेवलपर और राजनीतिज्ञ हैं. 2019 में उन्होंने घाटकोपर पूर्व से चुनाव जीता था. इससे पहले वह वार्ड 132 से बृहन्मुंबई महानगर पालिका का नेतृत्व कर चुके हैं. 56 साल के पराग के पास घोषित संपत्ति 500.62 करोड़, जिससे वह मुंबई के अमीर विधायकों में से एक हैं.