Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परीक्षा देने वालों की मौज! HSSC ने अभ्यर्थियों के लिए किया बड़ा एलान, अब परीक्षा केंद्रों पर मिलेंगी ... हाथों पर लिखे 'नाम' खोलेंगे मौत का राज! यमुनानगर में नहर से मिला युवती का शव, एक बाजू पर 'राजेश' तो ... अब कागजों की झंझट खत्म! हरियाणा में हेपेटाइटिस मरीजों के लिए नई व्यवस्था, एक क्लिक पर मिलेगा पूरा इल... सपना होगा सच! हरियाणा के इन शहरों में HSVP बेच रहा है अपने सबसे प्राइम प्लॉट, 18 मार्च से शुरू होगी ... तैयारी करने वालों की मौज! सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों के लिए सरकार का बड़ा एलान, अब परीक्षा केंद्रों... किसानों की हुई बल्ले-बल्ले! हरियाणा सरकार ने घोषित की रबी फसलों की खरीद की तारीखें, जानें किस फसल पर... हरियाणा की सियासत में बड़ा दिन! संजय भाटिया आज करेंगे राज्यसभा के लिए नामांकन, चंडीगढ़ विधानसभा में दि... Honeytrap Gang Exposed: हनीट्रैप गिरोह का बड़ा पर्दाफाश: महिला और पूर्व सरपंच गिरफ्तार, बड़े चेहरों ... Car Fire News: रिटायर्ड PCS अधिकारी की चलती गाड़ी बनी आग का गोला, बाल-बाल बची जान; इलाके में मचा हड़... Crime News: लुटेरों का आतंक: बीच सड़क पर कार सवार बाप-बेटे को बदमाशों ने घेरा, हथियारों के दम पर की ...

पंजाब के स्कूलों को लेकर हो गया बड़ा फैसला! शिक्षा मंत्री बैंस ने किया ऐलान

चंडीगढ़ः  पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और ‘आप’ पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने ‘हुनर शिक्षा स्कूल’ हैंडबुक का विमोचन किया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 40 स्कूलों में शुरू किए जा रहे हुनर शिक्षा स्कूल कार्यक्रम हेतु उद्योग-केंद्रित पाठ्यक्रम तैयार करने में सहयोग देने वाले शिक्षकों, विषय विशेषज्ञों और तकनीकी भागीदारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम चंडीगढ़ के एम.सी. भवन में आयोजित हुआ।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि लंबे समय से शिक्षा प्रणाली उद्योग की जरूरतों की अनदेखी करती रही है। उन्होंने बताया कि 2.8 लाख विद्यार्थियों पर किए गए सर्वे और राष्ट्रीय आंकड़ों से यह कड़वी सच्चाई सामने आई है कि स्कूल शिक्षा पूरी करने के बाद 45 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी रोजगार के लिए तैयार नहीं होते। इसका मुख्य कारण उचित कौशल प्रशिक्षण का अभाव और कमजोर सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि है। ‘हुनर शिक्षा स्कूल’ पहल सीनियर सेकेंडरी पाठ्यक्रम में तीन विषयों पर आधारित मॉडल के जरिए व्यावसायिक शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। यह कार्यक्रम पारंपरिक व्यावसायिक शिक्षा से अलग है, जिसके तहत विद्यार्थी वैश्विक और औद्योगिक विशेषज्ञों द्वारा तैयार व प्रमाणित पाठ्यक्रम के माध्यम से चार उच्च-मांग वाले क्षेत्रों में से किसी एक में विशेषज्ञता हासिल कर सकेंगे।

बैंस ने कहा कि स्कूल शिक्षा में अग्रणी पंजाब, कक्षा-कक्षों में उद्योग की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम शामिल कर अपने शिक्षा मॉडल में बड़ा बदलाव कर रहा है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को एआई, डिजिटल डिजाइन और भविष्य-केंद्रित कार्यक्षेत्रों में दक्ष बनाएगा, जिससे वे पहले दिन से ही रोजगार के लिए तैयार होंगे। मनीष सिसोदिया ने रटने की बजाय व्यावहारिक कौशल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यवहारिक ज्ञान और कौशल विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और विद्यार्थियों को दसवीं के बाद आईटी सहित अन्य क्षेत्रों में अवसरों की खोज के लिए सक्षम बनाना जरूरी है। इस मौके पर स्कूल शिक्षा विभाग की प्रशासनिक सचिव अनिंदिता मित्रा, मिशन डायरेक्टर पी.एस.डी.एम. अमृत सिंह, पंजाब विकास आयोग के सदस्य अनुराग कुंडू, अतिरिक्त सचिव स्कूल शिक्षा कल्पना के., माध्यमिक शिक्षा निदेशक गुरिंदर सिंह सोढ़ी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।