Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप रूस ने मिसाइल दागे तो यूक्रेन का ड्रोन हमला Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ताइवान में हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर सात अक्टूबर के अपराधियों को याद रखा है इजरायल ने

100 से ज्यादा केस, मर्डर से हुआ फेमस! कुख्यात अपराधी को ‘SIR’ की खास रणनीति ने पहुंचाया जेल, जानें कौन है यह ‘SIR’ और कैसे हुआ एनकाउंटर

मध्य प्रदेश के इंदौर की पलासिया थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था. अब जब SIR प्रक्रिया शुरू हुई तो वह 2003 के दस्तावेज लेने के लिए इंदौर आया था. तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया. जांच में सामने आया कि इसके खिलाफ दो राज्यों में 100 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. अब पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है.

दरअसल, इंदौर की पलासिया थाना पुलिस ने गीता नगर में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी अब्दुल रशीद को गिरफ्तार किया, जब अब्दुल रशीद से पूछताछ की और उसके पुराने आपराधिक मामले खंगाले ने शुरू किए गए तो पता चला कि आरोपी पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चोरी, हत्या और हत्या की कोशिश करने जैसे 100 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं.

फेमस होने के लिए की थी हत्या

आरोपी अब्दुल रशीद का जन्म इंदौर के नॉर्थ तोड़ा इलाके में हुआ था और वह यहीं पर छोटी-मोटी चोरी करके अपना जीवन यापन कर रहा था, लेकिन इसके बाद जब इंदौर में पुलिस की नजरों में आया तो वह महाराष्ट्र चला गया और वहीं अकोला में रहने लगा. उसने वहां भी चोरी करनी शुरू कर दी. फिर अब्दुल रशीद ने फेमस होने के लिए महाराष्ट्र के वर्धा में एक व्यक्ति की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसका नाम तलवार सिंह पड़ गया था.

डॉक्यूमेंट्स लेने आया तो पकड़ा गया

अब जब एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई तो आरोपी 2003 के डॉक्यूमेंट्स लेने के लिए इंदौर आया था. इस दौरान भी उसने इंदौर में एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन इस बार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया और पुलिस ने अब्दुल रशीद को अरेस्ट कर लिया. अब उससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी पर दर्ज मामलों की जांच में उस पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में दर्ज 100 से ज्यादा आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ.