Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-US Tensions: होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ता तनाव; समझौते के बाद भी आमने-सामने आए ईरान और अमेरिका Amarnath Yatra 2026: 3 जुलाई से शुरू होगी बाबा बर्फानी की यात्रा; जानें अमरनाथ गुफा का रहस्य और महत्... Ketan Agarwal Murder Case: मंगेतर की मर्डर मिस्ट्री में बड़ा खुलासा; कार ड्राइवर ने खोले सिया गोयल के... Ram Mandir Donation Scam: फैजाबाद बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला; राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपियों का केस ... बारह फीट लंबे कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ा राजनाथ सिंह ने संसद में झूठा बयान दिया: कांग्रेस केंद्र के पैसे पर आईएएस अफसर की मनमानी की कलई खुली भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद कैबिनेट चीफ का इस्तीफा छह सौ मिलियन मूल्य का नशा जलाया गया ईरानी आक्रमण के बाद अमेरिकी हवाई हमला जारी

सर्दी का आलस या बीमारी का संकेत? जानें क्यों ठंड में लगातार थकान बनी रहती है, कहीं यह विटामिन डी की कमी तो नहीं?

ठंड के मौसम में कई लोगों को सामान्य से अधिक थकान, कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस होती है. इसके पीछे एक बड़ा कारण विटामिन डी की कमी हो सकता है. विटामिन डी शरीर में हड्डियों को मजबूत रखने, इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने और मांसपेशियों को सही ढंग से काम करने में जरूरी भूमिका निभाता है. यह शरीर को कैल्शियम सोखने में मदद करता है, जिससे हड्डियों और दांतों की मजबूती बनी रहती है. इसके अलावा, मूड और एनर्जी लेवल को संतुलित रखने में भी इसका मददगार होता है.

विटामिन डी की कमी कई कारणों से हो सकती है, जिनमें कम धूप लेना सबसे मुख्य कारण है. इसके अलावा, सर्दियों में घर के अंदर ज़्यादा समय बिताना, प्रदूषण, मोटापा, उम्र बढ़ना और पोषण की कमी भी इसके स्तर को कम कर देते हैं. कुछ दवाइयां भी विटामिन डी के एब्जॉर्प्शन को प्रभावित कर सकती हैं. इसके लक्षण धीरे-धीरे दिखाई देते हैं, जैसे लगातार थकान, मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों में कमजोरी, बार-बार सर्दी-जुकाम होना, बालों का झड़ना और मूड स्विंग्स. कुछ लोगों को सुबह उठते समय शरीर में अकड़न और दिनभर सुस्ती भी महसूस होती है. अगर कमी लंबे समय तक बनी रहे तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है.

ठंड में क्यों होती है विटामिन डी की कमी? क्या लगातार थकान रहना इसकी कमी का लक्षण है?

दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि सर्दियों में सूरज की रोशनी देर से निकलती है और धूप की तीव्रता भी कम होती है. लोग ठंड से बचने के लिए ज्यादातर समय घर के अंदर रहते हैं, जिससे शरीर को पर्याप्त सन एक्सपोज़र नहीं मिल पाता. विटामिन डी मुख्य रूप से धूप से ही बनता है, इसलिए ठंड में इसका स्तर तेजी से गिरने लगता है. इसके अलावा, मोटे कपड़े पहनने, प्रदूषण और बादलों की वजह से भी धूप त्वचा तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाती.

डॉ. सुभाष गिरि ने बताया कि लगातार थकान रहना विटामिन डी की कमी के प्रमुख लक्षणों में से एक है. जब शरीर में यह विटामिन कम होता है, तो मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और एनर्जी लेवल प्रभावित होता है. इससे व्यक्ति को दिनभर सुस्ती, भारीपन और कमजोरी महसूस हो सकती है. अगर ऐसे लक्षण ठंड में ज्यादा बढ़ जाएं, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है.

कैसे करें बचाव?

सुबह की हल्की धूप में 15 से 20 मिनट बैठें.

डाइट में अंडे, दूध, दही, मशरूम और फोर्टिफाइड फूड शामिल करें.

जरूरत होने पर डॉक्टर की सलाह से विटामिन डी सप्लिमेंट की सलाह लें.

नियमित हल्का व्यायाम करें.

वजन को कंट्रोल रखें.

बच्चों और बुजुर्गों की धूप लेने की आदत पर विशेष ध्यान दें.