Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chaibasa Crime News: शराब के नशे में दरिंदा बना जेठ; कुल्हाड़ी से बहू और 10 साल की भतीजी की निर्मम ह... रांची: नामकुम में 5 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, अपने ही खेत में करता था अवैध खेती रांची: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ, 61 लाख बच्चों को पोलियो मुक्त भारत के लिए मिलेगी... Ranchi Crime News: शमशेर आलम पर फायरिंग करने वाला शातिर खालिद बंगाली गिरफ्तार; पुलिस ने लोडेड कट्टा ... JSSC Product Sipahi Exam: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती के 1941 अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल का कार्यक्रम ... रांची: मतदाता सूची संशोधन 'SIR' प्रक्रिया के खिलाफ सड़कों पर उतरे सामाजिक संगठन, लोकतंत्र में मतदान क... बिलासपुर: डिप्टी सीएम अरुण साव स्कूटी पर निकले शहर के निरीक्षण पर, विकास कार्यों में लापरवाही पर दिए... GPM Road Accident: गौरेला में मौत को मात देकर बचा 6 साल का मासूम; तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा Bhilai Steel Plant News: नेहरू अवार्ड से सम्मानित हुए 119 अधिकारी-कर्मचारी; BSP प्रबंधन ने सराहा उत्... Dhamtari Crime News: नगरी में मछली कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या; साथी की आंखों में मिर्च डालकर ...

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! दिल्ली से बनारस जा रही बस पलटी, हादसे की चौंकाने वाली वजह का खुलासा, कई यात्री अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया. दिल्ली से बनारस जा रही एक प्राइवेट बस तेज़ रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई. हादसे में 3 महिलाओं सहित 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में कुल 50 यात्री सवार थे.

बस में छोटे बच्चों समेत महिलाएं भी शामिल थीं. चीख-पुकार मचते ही वहां पर राहगीरों का जमावड़ा लग गया, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं क्रेन की मदद से बस को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया.

थाना प्रभारी दनकौर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेसवे पर 14 मील के पास यात्रियों से भरी एक बस पलट गई है. सूचना मिलते ही सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ एक-दो लोगों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है.

तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुई थी बस

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि प्राथमिक जांच में बस की अधिक रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है कि वास्तविक वजह क्या थी.

अधिकारी नहीं ले रहे सबक

यमुना एक्सप्रेसवे पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें हज़ारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इसके बावजूद भी यमुना एक्सप्रेसवे के अधिकारी इस मामले का संज्ञान नहीं ले रहे हैं. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर उन वाहनों के खिलाफ चालान किए जाते हैं जो स्पीड लिमिट का उल्लंघन करते हैं.