Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र का क्या है महत्व? जानिए भगवान कृष्ण-द्रौपदी और राजा बलि की पौराणिक कथाएं नींद की कमी से बेजान हो सकती है त्वचा: जानिए अच्छी नींद कैसे बढ़ाती है स्किन का ग्लो और कोलेजन लखनऊ बैंक अफसर मर्डर केस: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने CCTV शेयर कर उठाए तीखे सवाल, 3 अवैध हथियारों की ... पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारतीय PE बाजार में बदलाव: 'R-फैक्टर' बना निवेशकों की पहली पसंद लखीसराय अशोकधाम भगदड़: जांच रिपोर्ट में अफसरों को क्लीन चिट, बिजली के पोल और बैरिकेडिंग पर फोड़ा ठीक... ईंधन बचत का दिया संदेश, एक ही बस से शिविर के लिए निकला प्रशासन जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द

गृहमंत्री अमित शाह का भुज से बड़ा ऐलान! ‘एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर निकालेंगे बाहर’, सीमा सुरक्षा पर दिया कड़ा संदेश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुजरात दौरे पर हैं. भुज में गृहमंत्री ने घुसपैठ और चुनाव आयोग के एसआईआर पर बात की. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर नक्सलियों को खत्म करने की बात कही है. उन्होंने राजनीतिक दलों पर घुसपैठियों का समर्थन करने और मतदाता सूची शुद्धिकरण का विरोध करने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा, एसआईआर देश को सुरक्षित और निर्मल करने की प्रक्रिया है. बिहार का मैंडेट उन राजनीतिक दलों को जवाब है, जो एसआईआर के खिलाफ थे. इसके साथ गृहमंत्री शाह ने साफ किया कि देश से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत की सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए घुसपैठ रोकने की आवश्यकता पर बल दिया, शाह ने BSF की तीनों सीमाओं पर देश की रक्षा में अद्वितीय भूमिका की सराहना की और कच्छ के भूकंप के बाद हुए शानदार विकास को एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया है.

घुसपैठ पर क्या बोले अमित शाह?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत में घुसपैठ को रोकना न केवल देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रदूषित होने से बचाने के लिए भी घुसपैठ को रोकना जरूरी है. मगर दुर्भाग्य की बात है, कुछ राजनीतिक दल इन घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा लेकर निकले हैं. चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में जो शुद्धिकरण का काम हो रहा है, उसके खिलाफ हैं.

उन्होंने कहा कि हमारे सभी CAPF में एकमात्र बल ऐसा है BSF, जो थल, नभ और जल—तीनों क्षेत्रों में, तीनों सीमाओं पर देश की सुरक्षा को समर्पित रहता है. कच्छ की धरती ने सबसे बड़ा भूकंप झेला है. देश में कई भूकंप हुए, जहां मैं स्वयं गया हूं, मगर सब जगह तीन दशक, चार दशक, पांच दशक के बाद भी भूकंप के अवशेष मिलते हैं.

आगे कहा कि मैं आज गर्व के साथ कहता हूं, कि हमारे कच्छ की जनता और कच्छी भाइयों के परिश्रम के कारण, कच्छ न केवल भूकंप से उभरा है, बल्कि भूकंप से पहले जैसा था, उससे कई गुना ज्यादा सुंदर और विकसित हुआ है.

एसआईआर प्रक्रिया का करें सहयोग- शाह

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, मैं आज यहां से अपील करना चाहता हूं कि देश की जनता एसआईआर की प्रक्रिया में जो चुनाव आयोग के द्वारा चल रही है. उसका पूरा समर्थन करे. मैं कहना चाहता हूं उन राजनीतिक दलों को जो घुसपैठियों के संरक्षण में लगे हैं बिहार के चुनाव जनता के ने साफ कर दिया है.