Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
फतेहगढ़ चूड़ियां में दिनदहाड़े फायरिंग: कांग्रेस पार्षद के चाचा अमरजीत सिंह पर गोलियां चलाईं; अमृतसर... बरेटा में जमीन खरीद में फर्जीवाड़ा: पुलिस थाने की जमीन का कर दिया सौदा, CM मान की मां से गुहार लगाएग... नूरपुरबेदी में डिवाइडर बने 'मौत का फंदा': न रिफ्लेक्टर न लाइटें, रात में टकरा रहे वाहन; स्थानीय लोगो... शिरोमणि अकाली दल ने जारी की 8 जिलों की जनरल काउंसिल की पहली लिस्ट: सुखबीर बादल ने किए नए ऐलान जालंधर के बस्ती बावा खेल में रेड के दौरान बवाल: आबकारी व पुलिस टीम पर हमला कर तस्कर सेमा को छुड़ाया,... पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू: कैंपस में 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात जालंधर सराफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में उछाल; जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी की ताजा कीम... फगवाड़ा बस स्टैंड से रातों-रात बस ले उड़ा चोर: दूसरी गाड़ी का तोड़ा शीशा, पुलिस ने चंद घंटों में बरा... तलवंडी भाई में पावरकॉम की लापरवाही बनी जानलेवा: खुले मीटर बॉक्स और बिना अर्थिंग के तारों से करंट का ... ठप पड़ा JPSC का कामकाज: डेढ़ महीने से आयोग में न चेयरमैन न सदस्य; BJP बोली- 'छात्रों का भविष्य अंधका...

रतलाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर नहीं होगा चालान, पुलिस के सामने देनी होगी परीक्षा

रतलाम : यातायात पुलिस रतलाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का चालान नहीं काट रही बल्कि सजा के तौर पर उनसे परीक्षा ले रही है. ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष परीक्षा का आयोजन शरू किया गया है. यहां ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को 20 प्रश्नों का एक प्रश्न पत्र थमा दिया जाता है. इस प्रश्न पत्र में ट्रैफिक अवेयरनेस को लेकर प्रश्न प्रतिभागियों से पूछे जाते हैं.

पुलिस के सामने होती है परीक्षा

प्रश्न पत्र हल करने के बाद इसका मूल्यांकन भी प्रतिभागी के सामने ही किया जाता है. प्रश्न का उत्तर गलत होता है तो उस बारे में प्रतिभागी को समझाइश और सही जानकारी भी दी जाती है. ट्रैफिक पुलिस की इस पहल को आम जनता का भी समर्थन मिल रहा है. वहीं, इस बात की भी जानकारी मिल रही है कि लोग ट्रैफिक नियमों के बारे में कितने अवेयर हैं.

रतलाम में ट्रैफिक पुलिस ने रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर ये पहल शुरू की है. ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी आनंद स्वरूप सोनी ने बताया, ” इस पहल का उद्देश्य लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करना है. इसके लिए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों जिसमें तीन सवारी वाले, रॉन्ग साइड चलने वाले, लाइसेंस नहीं बनवाने वाले और हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों का चालान नहीं काटते हुए यातायात नियमों के प्रति उनका ज्ञान चेक किया जाता है.”

आसान सवालों का भी जवाब नहीं दे पाते लोग

डीएसपी ट्रैफिक ने आगे कहा, ” आम लोगों को यातायात के नियमों की कितनी जानकारी है. यह जानना इस पहल का उद्देश्य है. 20 प्रश्नों के प्रश्न पत्र के मूल्यांकन से इसकी जानकारी मिलती है कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में कितनी जगरुकता है.” डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि 20 सरल प्रश्नों के जवाब भी लोग नहीं दे पाते हैं. खासकर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने, सड़क पर लगे संकेत का मतलब समझने और दुर्घटना होने के समय क्या करना चाहिए इसकी सही जानकारी भी लोगों को नहीं है.

यह मुहिम चलाकर रतलाम ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों को यह मैसेज दिया जा रहा है कि ट्रैफिक नियमों की जानकारी रखना और नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. बहानेबाजी करने के बजाय देश का जिम्मेदार नागरिक बनना अधिक आवश्यक है.