Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
थानों में CCTV पर महाधिवक्ता के जवाब से कोर्ट असंतुष्ट; मुख्य सचिव और गृह सचिव देंगे शपथ पत्र, झारखं... हजारीबाग में प्रमंडलीय खेल महोत्सव: 7 जिलों के 1300 खिलाड़ी लेंगे भाग, मैदान में बुनियादी सुविधाओं क... रांची में डॉक्टर से ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार: जमीन सौदे के विवाद में दी थी जान से मा... रायपुर के गुढ़ियारी में मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव: शिवजी, हनुमानजी और साईं बाबा की प्रतिमाएं खंडित;... सुकमा नवोदय विद्यालय की छात्रा की बिगड़ी तबीयत: इलाज के लिए दर-दर भटके परिजन, लिवर में सूजन और संक्र... दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका बाघमार की इनोवा में लगी भीषण आग: चेंबर में जाते ही धू-धू कर जली गाड़ी... नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स...

कवर्धा में बढ़ी ठंड, खेतों में जमने लगी ओस की बूंदें

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में इस सप्ताह ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक शीतलहर चलने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है. इसी का असर दिखने लगा है. उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बीते चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री नीचे चला गया है. जिसकी वजह से सर्दी और ठंड का एहसास होने लगा है.

कवर्धा में ठंड बढ़ी: कबीरधाम जिले में पिछले तीन से चार दिनों में तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है. इससे आम जनजीवन पर असर पड़ने लगा है. सुबह और शाम के समय गलन महसूस की जा रही है, वहीं लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं.

तापमान में गिरावट: कवर्धा जिले के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों रामपुर, रेंगाखर, चिल्फी, बोक्करखार, बहानाखोदरा, सहित कई गांवों में अब खेतों पर ओस की बूंदें जमने लगी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार -बुधवार दरमियानी रात कवर्धा शहर का न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि वनांचल क्षेत्रों में तापमान घटकर 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. तापमान में गिरावट के कारण लोगों की दिनचर्या में बदलाव देखने को मिल रहा है. रात में सड़कें जल्दी सूनी हो जाती हैं और सुबह देर से रौनक दिखती है.

चिल्फी घाटी में मिनी शिमला जैसा नजारा: छत्तीसगढ़ का मिनी शिमला कहे जाने वाला चिल्फी घाटी इन दिनों गुलाबी ठंड की चपेट में है. बुधवार की सुबह घाटी का नजारा बदल गया. घनी धुंध के कारण सड़कें नजर नहीं आ रही थी, जिससे गाड़ी चालकों को हेडलाइट की रोशनी का सहारा लेना पड़ा. लोग सुबह के समय घरों में दुबके रहे और धूप निकलने के बाद ही बाहर निकले.

ठंड की अभी शुरुआत: ठंड बढ़ने के साथ ही जिले में गर्म कपड़ों, रूम हीटर और अलाव से जुड़ी वस्तुओं की मांग बढ़ गई है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे सर्दी का असर और तेज हो सकता है.