Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad Election News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर जोर; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहा... Dumka News: स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला; ग्रामीणों ने विद्यालय में जड़ा ताला, जांच में जुटी प... Durg News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का गंदा खेल; पुलिस ने मारा छापा, संचालक समेत ... Dhamtari Murder Case: मछली कारोबारी की नृशंस हत्या का खुलासा; मजदूरी बढ़ाने की मांग पर मजदूरों ने उता... Bijapur Medical News: पेड़ से गिरे युवक के लिए संघर्ष बनी रात; 108 टीम ने कीचड़ भरे रास्तों में की ज... Dhamtari News: धमतरी में हाई-टेंशन टावर पर चढ़ा युवक; दो शादियों के विवाद के चलते घंटों चला हाई-वोल्ट... Pawan Khera in Raipur: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का BJP और RSS पर बड़ा हमला; राम मंदिर विवाद पर उठाए सव... Kawardha News: खनिज विभाग और पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन; खरहट्टा में अवैध रेत भंडारण का भंडाफोड़ Kawardha Road Accident: कबीरधाम में दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर; 1 की मौत, 5 लोग गंभीर घायल Korba News: बालको थाना इलाके के जंगल में मिला युवती का शव; 20 दिनों से थी लापता, जहर मिलने से मची सन...

पंजाब-हरियाणा में बिगड़े हालात! फिर तेजी से बढ़ रहा ये संकट

पटियाला: प्रदेश में पराली जलाने के मामलों में एक बार फिर तेज़ बढ़ोतरी दर्ज हुई है। रविवार को अकेले एक दिन में 440 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संख्या बढ़कर 4,062 हो गई है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में कम तो है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में वृद्धि ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

सबसे अधिक पराली जलाने के मामले मालवा क्षेत्र से आए हैं। संगरूर जिला इस बार भी सबसे आगे है, जहाँ 652 मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद तरनतारन (599) और फिरोज़पुर (417) का नंबर आता है। अमृतसर में 295 और बठिंडा में 278 मामले दर्ज हुए। किसान बताते हैं कि इस बार धान की कटाई मौसम और बारिश की वजह से देर से हुई, जिससे गेहूं की बोवाई में देरी होने का डर है। इसी जल्दीबाज़ी में किसान खेतों को जल्दी साफ़ करने के लिए पराली को जलाने का तरीका अपना रहे हैं।

एक किसान ने बताया, “मशीन का किराया महंगा है। सरकार मदद दे तो हम भी पराली नहीं जलाना चाहते। पर अब गेहूं की फसल देरी हुई तो आगे का साल खराब हो जाएगा।” सरकार और पर्यावरण विभाग लगातार अपील कर रहे हैं कि पराली जलाना बंद किया जाए क्योंकि इससे हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होती है और लोगों की सेहत पर असर पड़ता है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक 10,909 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं।

हरियाणा में भी इजाफ़ा
हरियाणा में भी पराली के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। एक दिन में 67 नए मामले आए हैं, जो इस सीजन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र और झज्जर में सबसे ज़्यादा मामले मिले हैं। दिल्ली के पास स्थित बहादुरगढ़ में हवा की स्थिति “गंभीर” तक पहुँच गई है। रविवार को AQI 370 दर्ज किया गया, जिससे लोगों को सांस में लेने में काफी परेशानी हो रही है।