Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Farmer Alert: सावधान! खरीफ सीजन में बाजार में बिक रही नकली खाद; ऐसे पहचानें असली और नकली का अंतर रतलाम: खाद-बीज की किल्लत के खिलाफ किसानों का महाआंदोलन, कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंची भीड़ MP Hospital Negligence: सागर-विदिशा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल; गलत इंजेक्शन से मौत और मासूम... Bhopal Crime News: रिटायर्ड जज के घर में बड़ी चोरी; नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस को चकमा देकर उड़ाया माल Gwalior Mystery Fire: आंतरी गांव में रहस्यमयी आग का तांडव; 5 भाइयों के घरों में खुद-ब-खुद जल रहा साम... MP Congress Internal Conflict: दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के बीच बढ़ी तनातनी; वीर भारत न्यास मामले ... Khivni Sanctuary News: देवास के खिवनी अभयारण्य में खूनी जंग; अधिराज ने युवराज को हराकर छीनी सत्ता Train Accident in Assam: ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों के साथ दर्दनाक हादसा; 2 की मौत, 2 घायल WI vs SL Test: श्रीलंका की शर्मनाक हार से बदला WTC का समीकरण; भारतीय टीम को हुआ ये बड़ा फायदा Akshara Singh in Itha Movie: अक्षय कुमार के बाद अब श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगी अक्षरा सिंह? वायरल ...

11 नवंबर को छुट्टी की घोषणा, स्कूल-कॉलेज, दुकानें सब रहेगा बंद

तरनतारन: तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के सभी सरकारी, गैर-सरकारी कार्यालयों, बैंकों, औद्योगिक इकाइयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कारखानों और दुकानों में 11 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। जिला उपायुक्त राहुल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जारी आदेशों के तहत यह अवकाश घोषित किया है। खास बात यह है कि इस अवकाश से वेतन न काटने के भी आदेश दिए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट राहुल ने बताया कि इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के सभी पात्र मतदाता बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का पूर्णतः प्रयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि यह अवकाश केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि उद्योगों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों पर भी लागू होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस अवकाश के कारण वेतन में कोई कटौती नहीं होगी। इसके अलावा, वे कर्मचारी जो अलग-अलग शिफ्टों में काम करते हैं या जिले से बाहर कार्यरत हैं, लेकिन उनका नाम तरनतारन निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज है, वे भी इस अवकाश का लाभ उठा सकेंगे। जिला प्रशासन ने सभी से 11 नवंबर को मतदान करके लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।