Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
World Olympic Day 2026: रांची में विश्व ओलंपिक दिवस का भव्य आयोजन; मैराथन दौड़ और खिलाड़ियों का हुआ सम... Dr. Syama Prasad Mookerjee Balidan Diwas: रांची में बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; कहा- डॉ. मुखर्ज... Ranchi News: अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी जमीन; रांची नगर निगम अब बनाएगा पार्क और वेंडर्स मार्केट Dhanbad News: बेलगड़िया के पास मोहली बस्ती में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव; पेयजल और रोशनी के लिए ... Ludhiana Police Action: पुलिस ने दबोचा शातिर चोर; नशा छुड़ाओ केंद्र से बाहर आते ही फिर शुरू की आपराध... Ludhiana Police Action: पुलिस ने दबोचा शातिर चोर; नशा छुड़ाओ केंद्र से बाहर आते ही फिर शुरू की आपराध... Chandigarh News: सेक्टर-42 गर्ल्स कॉलेज में वेतन न मिलने से कर्मचारी परेशान; 3 महीने से नहीं मिली सै... Ludhiana News: लव मैरिज के बाद बड़ा विवाद; पत्नी और ससुराल पक्ष पर लाखों के गहने चोरी करने का आरोप Chandigarh Infrastructure: रात में स्नैचिंग और लूट पर लगेगी लगाम; शहर के साइकिल ट्रैक्स पर होगी दूधि... Gold Price Jalandhar: जालंधर में सोना-चांदी हुआ सस्ता; जानें क्या है आज का नया रेट और मार्केट अपडेट

रिश्ते शर्मसार! जेठ ने विधवा बहू को दिया शादी का प्रपोजल, मना करने पर तेजाब से किया हमला, ग्वालियर में हड़कंप

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक शख्स ने विधवा महिला पर मायके में घुसकर एसिड अटैक से हमला कर दिया. आरोपी कोई और नहीं बल्कि महिला का जेठ है. वो उससे शादी करना चाहता था. महिला ने जब शादी के प्रस्ताव को ठुकराया तो वो बौखला गया. देर रात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है.

मामला कंपू थाना अंतर्गत अवाड़पुरा इलाका मुस्लिम बाहुल्य बस्ती है. शुक्रवार शाम मायके में रही एक विधवा पर उसी के जेठ ने घर में घुसकर एसिड अटैक कर दिया. इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए ज्यारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है. आरोपी का नाम मुशीर खान बताया गया है. आरोपी बोतल में एसिड लेकर पहुंचा था.

आरोपी जेठ अपनी बहू पर शादी करने का दबाव बना रहा था. जब महिला ने साफ तौर पर आरोपी से शादी करने से इंकार कर दिया, तब गुस्साए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि इस घटना में महिला का पूरा चेहरा, सीना, हाथ और पैर गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घटना के दौरान महिला अपने घर में सब्जी काट रही थी. तभी हमलावर जेठ के दुस्साहस की शिकार हो गई.

12 साल पहले हुई थी शादी

पीड़िता की शादी 12 साल पहले मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक से हुई थी. युवक शराब पीने का आदी था. 9 महीने पहले बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई थी. पति की मौत के बाद से पीड़िता अपने मायके में रह रही थी. पीड़िता का एक दस साल का बेटा और चार साल की बेटी है. आरोपी मुशीर खान की भी पत्नी का देहांत हो चुका है. आरोपी महिला से शादी करना चाहता था. यही वजह है कि बच्चों से मिलने के बहाने महिला के मायके आता जाता था.

आरोपी को हिरासत में लिया

वहीं, घटना की सूचना पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और देर रात हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.