Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Lawrence Bishnoi Gang: दिल्ली में जिम को निशाना बनाकर फायरिंग; सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग ने ली जिम्... TMC-Congress Merger Rumors: क्या ममता बनर्जी अपनी पार्टी का कांग्रेस में करेंगी विलय? सोनिया-ममता मु... Weather Alert: दिल्ली-यूपी सहित 19 राज्यों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट; जानें आपके शहर का मौसम अपड... Meenakshi Natarajan Rajya Sabha Nomination: नामांकन खारिज होने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं कांग्रेस नेत... Protests in PoJK: पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ सड़क पर उतरी जनता; जानें क्या है प्रदर्शनकारियों क... बालों का झड़ना रोकने में कारगर चीनी औषधि, देखें वीडियो शीत निद्रा से जागे भालुओँ के हमले का खतरा घाना में जिंदगियाँ बचा रही हैं ट्राइसाइकिल एम्बुलेंस झारखंड राज्य सूचना आयोग में नई नियुक्तियों को मिली मंजूरी राहुल गांधी से मिले अभिषेक बनर्जी

जीतन राम मांझी को मनाने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान

महज पंद्रह मिनट में ही खत्म हो गयी महत्वपूर्ण बैठक

  • हम पार्टी की मांग अधिक सीटें मिले

  • उपेंद्र कुशवाहा से भी मिले भाजपा नेता

  • मीडिया से दूरी बनाकर निकले नेतागण

राष्ट्रीय खबर

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने का काम अब गति पकड़ता दिख रहा है। रविवार को, भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े, और उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गठबंधन के कई सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात की। इसी क्रम में, इन भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से भी उनके आवास पर भेंट की। हालांकि, मांझी के घर पर हुई यह मुलाकात आश्चर्यजनक रूप से बेहद छोटी रही, जिसके बाद मांझी के नाराज़ होने की खबरें सामने आ रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेता सीट बंटवारे का संभावित फॉर्मूला लेकर सबसे पहले जदयू नेता ललन सिंह से मिले, और उसके बाद मांझी के आवास पहुँचे। लेकिन बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान द्वारा प्रस्तुत किए गए सीट शेयरिंग फॉर्मूले को लेकर जीतन राम मांझी संतुष्ट नहीं दिखे।

मांझी के आवास पर भाजपा नेताओं की यह बैठक मात्र 15 मिनट में ही समाप्त हो गई। मुलाकात के बाद जब भाजपा नेता मांझी के घर से निकले, तो उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनडीए गठबंधन में जीतन राम मांझी की पार्टी हम के लिए 7 सीटें लगभग तय हो गई हैं, जबकि उन्हें कुल 10 सीटें मिलने की संभावना है। हालांकि, मांझी ने शुरुआत में भाजपा को 22 सीटों की सूची सौंपी थी, लेकिन फिलहाल 7 सीटों पर अंतिम सहमति बनने की खबर है। ये सीटें हैं: कुटुंबा, इमामगंज, टेकारी, बाराचट्टी, कसबा, जहानाबाद और सिकंदरा।

जीतन राम मांझी की नाराजगी की मुख्य वजह उन्हें उनकी अपेक्षा से कम सीटें मिलना बताया जा रहा है। मांझी लगातार यह मांग करते रहे हैं कि उनकी पार्टी को राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने के लिए विधानसभा में कम से कम 8 विधायक होने चाहिए या 6 प्रतिशत वोट प्राप्त होने चाहिए। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ही वह एक दर्जन से अधिक सीटों पर अपना दावा ठोक रहे थे।

बैठक के बाद, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ बातचीत पर टिप्पणी करते हुए कहा, हमने सीट बंटवारे के बारे में बातचीत की है और जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा और सब ठीक है। जीतन राम मांझी के आवास से निकलने के बाद, बिहार भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े उपेंद्र कुशवाहा के आवास पहुँचे, जहाँ बंद कमरे में उनसे भी सीट शेयरिंग को लेकर गहन बातचीत चल रही है।