Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कजाकिस्तान ने उन्नीस लोगों को सजा सुनायी आर्मेनिया में जून में होने वाले चुनाव से पहले माहौल बिगड़ा युद्धविराम जारी होने के बीच सेंटकॉम ने चेतावनी दोहरायी सीरिया के सैन्य अड्डे से अमेरिकी सेना की वापसी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और मेटा के बीच कानूनी जंग जरूरत पड़ी तो अमेरिका से युद्ध करेंगेः राष्ट्रपति Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ...

चीन निर्मित सैटेलाइट फोन से ठिकाना मिला

पाकिस्तानी सेना का पूर्व कमांडो हाशिम मूसा मारा गया

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः सोमवार को भारतीय सेना के विशेष बलों ने जम्मू-कश्मीर के दाचीगाम इलाके के घने जंगल में एक आतंकी ठिकाने पर छापा मारा। 22 अप्रैल को पहलगांव की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में शामिल 3 आतंकी वहां मुठभेड़ में मारे गए। इनमें से एक मास्टरमाइंड हाशिम मूसा बताया जा रहा है।

इसकी वजह बना है एक सैटेलाइट फोन। 22 अप्रैल को पहलगांव की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद से ही यह सैटेलाइट फोन जांचकर्ताओं की नजर में था। हमले के 3 महीने बाद, उस सैटेलाइट फोन ने संभवतः जम्मू-कश्मीर के दाचीगाम के घने जंगल में छिपे आतंकियों के ठिकाने का पर्दाफाश किया। मालूम हो कि चीनी कंपनी द्वारा निर्मित यह विशेष सैटेलाइट फोन 22 अप्रैल की घटना के बाद से बंद था। अभी 2 दिन पहले ही इसे अचानक चालू किया गया था। एक विशेष फोन कॉल किया गया था। उस इनपुट के बाद जांचकर्ता फिर से सक्रिय हुए।

पता चला कि फोन टावर की लोकेशन दाचीगाम जंगल थी। उस सूचना के आधार पर, सोमवार को जंगलों से घिरे एक सुनसान इलाके में आतंकवादियों के ठिकाने पर हमले की योजना बनाई गई थी। इलाके को चारों तरफ से घेरने की कार्रवाई पूरी कर लेने के बाद अभियान प्रारंभ हुआ।

जम्मू-कश्मीर की चिनार कोर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि सोमवार को सेना-आतंकवादी मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए। मारे गए लोगों में से एक की पहचान पहलगांव हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा के रूप में हुई है। शीर्ष खुफिया सूत्रों के अनुसार, ये तीनों आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक हैं और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। चिनार कोर पोस्ट ने कहा, ऑपरेशन महादेव- लिदवास इलाके से रिपोर्ट मिली। ऑपरेशन जारी है।  सूत्रों के मुताबिक, इलाके में कई राउंड गोलीबारी की आवाज सुनी गई। सेना ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की तस्वीरें जल्द ही जारी की जाएंगी।