Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दलीप ट्रॉफी 2026: नॉर्थ जोन टीम का ऐलान! 24 साल के कन्हैया वाधवान को कप्तानी, आयुष बडोनी बने उपकप्ता... दुबले लुक पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी: भाई सोहेल संग शो में बताया फिटनेस का राज, 16 किलो वेट लॉस से... पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: वरिष्ठ IFS अधिकारी विश्वेश नेगी ईरान में नए राजदूत नियुक्... FSSAI के कड़े रुख के आगे झुकी पेप्सिको: स्टिंग की बोतलों और कैन से हटाया 'Energy' शब्द, जानें क्या ह... WhatsApp ने अचानक बंद किए हजारों अकाउंट्स! 24 घंटे के रिव्यू का सच, जानें बैन से बचने और अकाउंट अनबै... सावन में क्यों खास है हरिद्वार का कनखल? स्वामी कैलाशानंद गिरि से जानें सती के मायके और महादेव के ससु... शिशु के लिए अमृत है मां का पहला पीला दूध (Colostrum): एक्सपर्ट्स और आयुर्वेद से जानें स्तनपान के 5 ब... मध्य प्रदेश में AI से वाइल्डलाइफ रेस्क्यू का नया अध्याय: सिवनी में 60 वनकर्मियों और 3 हाथियों ने ऐसे... सहारनपुर: 4 करोड़ के मकान का थमाया 22 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स! 12 करोड़ वाटर टैक्स का नोटिस द... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी नई SIT आज से शुरू करेगी जांच, SBI लॉकर ...

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती

खरगे-राहुल-प्रियंका ने किया नमन

  • भारत के विकास के आधार पुरुष

  • आधुनिक भारत के असली जनक थे

  • पीएम मोदी ने एक्स पर श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रीय खबर

नयी दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 135वीं जयंती पर आज नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री खरगे ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा भारत को शून्य से शिखर तक पहुँचाने वाले, आधुनिक भारत के शिल्पकार,भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाने वाले, देश को निरंतर विविधता में एकता का संदेश देने वाले, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी तथा हमारे प्रेरणास्रोत, हिन्द के जवाहर की 135वीं जयंती पर हम उनके देश के प्रति अभूतपूर्व योगदान को याद करते हैं।

उन्होंने पंडित नेहरू की पुस्तक भारत एक खोज के एक अंश का उद्धरण देते हुए कहा मैं भारतीय जीवन की विविधताओं और विभाजनों, वर्गों, जातियों, धर्मों, नस्लों, सांस्कृतिक विकास के विभिन्न स्तरों से भी पूरी तरह परिचित था।

फिर भी मेरा मानना है कि एक ऐसा देश जिसकी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि लंबी हो, जीवन के प्रति समान दृष्टिकोण हो, वह एक ऐसी भावना विकसित करता है जो उसकी अपनी होती है और जो उसके सभी बच्चों पर छा जाती है, चाहे वे आपस में कितने भी भिन्न क्यों न हो, भारत की यही भावना थी जिसकी मैं तलाश कर रहा था, बेकार की जिज्ञासा से नहीं, बल्कि इसलिए कि मुझे लगा कि यह मुझे अपने देश और लोगों को समझने की कुंजी दे सकती है, विचार और कार्य के लिए कुछ मार्गदर्शन दे सकती है।

श्री गांधी ने कहा आधुनिक भारत के जनक, संस्थानों के निर्माता, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। लोकतांत्रिक, प्रगतिशील, निडर, दूरदर्शी, समावेशी हिंद के जवाहर’ के यही मूल्य हमारे आदर्श और हिंदुस्तान के आधारस्तम्भ हैं और हमेशा रहेंगे। श्रीमती वाड्रा ने कहा दुनिया में जितनी भी बुराइयां हैं, डर उन सबकी बुनियाद है।

दशकों के संघर्ष और असंख्य कुर्बानियों के बदले जब हमने आजादी हासिल की, तब भी ऐसे लोग थे जो भोली-भाली जनता को डराने और बहकाने की सियासत करते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने डटकर उनका मुकाबला किया और आम जनता से कहा – ‘डरो मत’।जनता में डर फैलाने वाले लोग जनता के सच्चे प्रतिनिधि नहीं हो सकते।

जनसेवक सीना तानकर सबसे आगे खड़े होते हैं ताकि लोग निडर होकर जी सकें। पंडित नेहरू जी ने जनता को हमेशा निडरता और नि:स्वार्थ सेवा की सीख दी तो दूसरी तरफ राष्ट्र निर्माण के हर पड़ाव पर जनता को सर्वोपरि रखा। आधुनिक भारत के निर्माता को सादर नमन।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट कर कहा एक सोच जिसने आजाद हिंदुस्तान के वर्तमान को संवारते हुए उसके स्वर्णिम भविष्य की नींव रख दी। जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में अपने कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता से देश की दशा और दिशा बदल दी। इसे विश्व शक्ति के रूप में ला खड़ा किया।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 135 जंयती पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर, मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।