Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...

दशहरा के दिन जामनगर की राजगद्दी का उत्तराधिकारी घोषित

पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा को सौंपी गयी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय खबर

अहमदाबादः एक ऐतिहासिक घोषणा में अजय जडेजा को जामनगर राजगद्दी का उत्तराधिकारी घोषित किया गया है। जारी सूचना के अनुसार, वर्तमान जाम साहब शत्रुसल्यसिंहजी दिग्विजयसिंहजी जडेजा ने राजघराने से ताल्लुक रखने वाले अजय जडेजा को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है।

जामनगर के राजघराने ने शुक्रवार को एक बड़े ऐतिहासिक फैसले में परिवार की गद्दी पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा को सौंपने का फैसला किया है। जारी सूचना के अनुसार, वर्तमान जाम साहब शत्रुसल्यसिंहजी दिग्विजयसिंहजी जडेजा ने राजघराने से ताल्लुक रखने वाले अजय जडेजा को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है।

शत्रुसल्यसिंहजी ने कहा, दशहरा वह दिन है जिस दिन पांडवों ने अपने 14 साल के अज्ञातवास को सफलतापूर्वक पूरा करने पर विजय का अनुभव किया था। आज, मैं भी विजयी महसूस कर रहा हूं क्योंकि अजय जडेजा ने मेरे उत्तराधिकारी और नवानगर के अगले जाम साहब बनने की कृपा की है, जो मुझे वास्तव में जामनगर के लोगों के लिए एक बड़ा वरदान लगता है। उन्होंने कहा,धन्यवाद अजय।

अजय जडेजा जिस जामनगर के शाही परिवार से हैं, उसका क्रिकेट के क्षेत्र में समृद्ध इतिहास है। प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी का नाम जडेजा के रिश्तेदारों के.एस. रंजीतसिंहजी और के.एस. दलीपसिंहजी के नाम पर रखा गया है। जामनगर की गद्दी के अगले उत्तराधिकारी अजय जडेजा ने अपने परिवार की तरह ही बेहतरीन क्रिकेट कौशल दिखाया और 1992 से 2000 तक भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसके दौरान उन्होंने 15 टेस्ट मैच और 196 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले।

उनके क्रिकेट करियर के सबसे यादगार पलों में से एक 1996 क्रिकेट विश्व कप क्वार्टर फाइनल के दौरान आया, जिसमें उन्होंने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को जीत दिलाई। जडेजा ने सिर्फ 25 गेंदों में 45 रन बनाए, जिनमें से 40 रन वकार यूनिस द्वारा फेंके गए अंतिम दो ओवरों में आए। अपनी बल्लेबाजी के अलावा जडेजा की फील्डिंग की भी खूब तारीफ हुई है। हाल ही में उन्होंने 2023 आईसीसी विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटर की भूमिका निभाई थी।