Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तेहरान का आर्थिक सहारा बनेंगे पुतिन West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा...

कड़ी धूप में खड़े सिपाहियों को एसी हेलमेट, देखें वीडियो

ओडिशा ने भीषण गर्मी के बीच ट्रैफिक कांस्टेबलों को राहत देने का प्रयास

राष्ट्रीय खबर

भुवनेश्वरः ओडिशा में जल्द ही ट्रैफिक कांस्टेबलों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए एसी हेलमेट की सुविधा मिलेगी। गुजरात और अन्य राज्यों के बाद, कमिश्नरेट पुलिस अब ट्रैफिक कांस्टेबलों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए वातानुकूलित (एसी) हेलमेट खरीदने पर विचार कर रही है।

कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को भुवनेश्वर में प्रायोगिक आधार पर एसी हेलमेट का ट्रायल किया है। पुलिस आयुक्त संजीब पांडा ने कहा, अगर फीडबैक अच्छा है और विक्रेता मात्रा में उपलब्ध करा सकता है, तो हम इसे जल्द से जल्द लागू करेंगे। बजट का कोई मसला नहीं है. हम अगले 3-4 दिनों तक प्रायोगिक तौर पर ऐसे हेलमेट का इस्तेमाल करेंगे।

हम फीडबैक, आवश्यकता और अन्य पहलुओं की समीक्षा के बाद चरणबद्ध तरीके से इन हेलमेटों को खरीदने की योजना बनाएंगे। इस किस्म के हेलमेट के विक्रेता संजय जोशी ने कहा, ‘ऐसे हेलमेटों का इस्तेमाल गुजरात, पश्चिम बंगाल और अन्य कुछ दक्षिणी राज्यों में किया जा रहा है। ऐसे एसी हेलमेट 55 डिग्री सेल्सियस में भी काम कर सकते हैं।

बता दें कि इस बार ओडिशा के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। अभी ही दिन का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। इस वजह से लोगों को इस धूप में चलना कठिन और जानलेवा खतरा जैसा है। यातायात के सिपाहियों को इसी कड़ी धूप में खड़े होकर काम करना पड़ता है।

हेलमेट के आपूर्तिकर्ता श्री जोशी ने कहा कि हेलमेट तापमान को लगभग 15 डिग्री तक ठंडा कर सकता है। उन्होंने बताया कि हेलमेट 6 घंटे फुल चार्ज होने के बाद 8 घंटे तक काम कर सकता है।

जोशी ने कहा, एसी हेलमेट के बारे में अच्छी बात यह है कि यह भारत में बना है और जितनी भी मात्रा की आवश्यकता होती है उसे उपलब्ध कराने में कोई समस्या नहीं है। एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने कहा, तीव्र गर्मी की स्थिति के दौरान ट्रैफिक जंक्शन पर काम करना व्यावहारिक रूप से कठिन है। इस तरह के गैजेट निश्चित रूप से हमें बहुत मदद करेंगे।