Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'बिग बॉस 20' का धमाकेदार ऑफिशियल ट्रेलर आउट, सलमान खान ने 'एक्स्ट्रा जीवनदान' के नए नियम से चौंकाया RCF कपूरथला ने रचा इतिहास, बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 LHB ब्रॉड गेज कोचों की पहली ट्रेन तैयार टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने किया इस्तीफे का ऐलान, शेयर बाजार पर पड़ा भारी असर Vivo X500 सीरीज की लीक डिटेल्स आई सामने: 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 2nm चिपसेट और धांसू डिस्प्ले के साथ ... जानिए क्या है गुरुद्वारा लंगर की पावन परंपरा, जहां एक ही पंगत में मिट जाती हैं जाति, धर्म और अमीरी-ग... आईवीएफ दवाओं से प्रभावित होता है मां का दूध? जानिए IVF डिलीवरी के बाद स्तनपान से जुड़े वैज्ञानिक तथ्... भोपाल में भारी बारिश का तांडव: बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट के टीले पर फंसे 7 युवक, रेस्क्यू कर बचाई जान ग्वालियर की बदहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम से मांगा पिछले 6 साल का रिकॉर्ड छतरपुर में पहली ही बारिश में बहा ₹3.66 करोड़ का पुल, आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूटा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हत्या के मामले में दमोह कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा रद्द, 3 आरो...

बिना संघर्ष के ओबीसी बने तो दूसरों की चिंता नहीं : खडगे

मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष ने फिर से ओबीसी लेकर हमला किया

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा है कि वह बिना संघर्ष के ओबीसी की सूची में आ गए लेकिन वर्षों से इस सूची में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की उन्हें चिंता नहीं है। श्री खडगे ने सोशल मीडिया पोस्ट पर आज कहा आजकल पूरे देश को मोदी जी सामाजिक न्याय का पाठ पढ़ा रहें हैं।

उनकी कास्ट को तो ओबीसी का दर्जा मिल गया। वो अपने आप को सबसे बड़ा ओबीसी भी कहने लगे हैं। उन्होंने कहा मोदी जी को तो बिना सड़कों पर आंदोलन करे ओबीसी वर्ग का दर्जा मिल गया, पर देश में करोड़ों लोग ओबीसी लिस्ट में अपने आप को शामिल कराने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहें हैं।

देश की कई सारी ऐसी पिछड़ी जातियां हैं जो मोदी जी के हटी गणना के विरोध के चलते ओबीसी श्रेणी का दर्जा नहीं ले पाएंगी। श्री खडगे ने कहा महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात में लाखों लोग कई वर्षों से अपनी जाति को ओबीसी का दर्जा दिलवाने के लिए सड़कों पर उतरें हैं। ओबीसी में विश्वगुरु तो मोदी जी बन गए पर ये नहीं बता रहे कि जातिगत जनगणना कब होगा। सामाजिक न्याय को लागू करने के लिए जातिगत जनगणना सबसे जÞरूरी है। कांग्रेस का वादा है कि हम जाति जनगणना जरूर करवाएंगे।

बता दें कि राहुल गांधी ने अपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान इस पर खुलकर अपनी बात रखी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी जन्म से ओबीसी नहीं थे। उनके गुजरात में मुख्यमंत्री होने के दौरान उनकी जाति को इस सूची में शामिल हो गया। जिसके बाद वह हर कमजोर मौके पर खुद को ओबीसी होने की वजह से कांग्रेस द्वारा हमला करने की बात कहते हैं। राहुल के इस बयान की भाजपा के कई नेताओं ने आलोचना करते हुए कहा है कि राहुल गांधी अब निरर्थक बातें कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।