Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Snatching News: लुधियाना में महिला से 3 तोले सोने के गहने झपटने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार Jalandhar News: AAP विधायक रमन अरोड़ा ने लौटाई सरकारी सुरक्षा, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप Punjab Civic Body Elections 2026: पंजाब में 26 मई को नगर निगम चुनाव, बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों क... Noorpur Bedi News: नूरपुरबेदी गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के पिता समेत 2 और गिरफ्तार Ludhiana Crime: लुधियाना में ई-रिक्शा चालक के घर डाका, गेट बाहर से बांधकर बैटरियां ले उड़े चोर हाजीपुर शराब तस्करी: पुलिस को देख कार छोड़ भागा तस्कर, रॉयल स्टैग और मैकडॉवल समेत भारी खेप जब्त Barnala News: बरनाला में अनफिट वाहनों पर लगा प्रतिबंध, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए सख्त आदेश Ludhiana Railway Station: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर 2 युवक काबू, 50 लाख की नकदी बरामद, इनकम टैक्स की ... Charkhi Dadri: ऑपरेशन सिंदूर के हीरो मनोहर सिंह फोगाट का निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार Faridabad News: फरीदाबाद में तेज आंधी का कहर, चौथी मंजिल की दीवार गिरने से मां और 3 बच्चे घायल

मिजोरम में भाजपा किंगमेकर साबित होगी: किरेन रिजिजू

  • भाजपा के बिना कोई सरकार नहीं

  • मणिपुर की आग में घी डाला कांग्रेस ने

  • विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव का रिहर्सल : शशि थरूर

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी :मिजोरम में विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार के अंतिम दिन केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता किरेन रिजिजू ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। भाजपा के मिजोरम चुनाव प्रभारी रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये चुनाव राज्य में अब तक के सबसे निर्णायक राज्य चुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा एक बड़ी ताकत है क्योंकि पार्टी को राज्य के कई हिस्सों में कई सीटें जीतनी सुनिश्चित हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मिजोरम के राजनीतिक परिदृश्य में भाजपा किंगमेकर प्लेयर साबित होगी।रिजिजू ने मिजोरम में भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में इस बार भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेगी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘आज यहां मिजोरम में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है,मिजोरम में यह चुनाव अब तक का सबसे निर्णायक राज्य विधानसभा चुनाव होने जा रहा है क्योंकि पहली बार भाजपा चुनाव में प्रमुख भूमिका निभा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने चुनाव को लेकर कहा, “पहले भाजपा एक या दो सीटें जीतने के लिए लड़ रही थी, लेकिन इस चुनाव में, हम एक बड़ी ताकत हैं क्योंकि हम राज्यों के विभिन्न हिस्सों में कई सीटें जीतने जा रहे हैं। लोगों को भाजपा पर भरोसा होने लगा है। किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व ने मिजोरम के लोगों को प्रेरित किया है…इस चुनाव के बाद से भाजपा यहां मिजोरम में विपक्ष के लिए एक बड़ी बाधा बनी रहेगी। अगर हम कई सीटें जीतने में कामयाब रहे तो सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। अन्यथा, हम मिजोरम के राजनीतिक परिदृश्य में एक प्रमुख खिलाड़ी होंगे। मिजोरम में भाजपा के चुनाव प्रभारी किरेन रिजिजू ने कहा है कि पूर्वोत्तर में केवल मिजोरम में भाजपा की सरकार नहीं है। इस बार मिजोरम की बारी है। भाजपा के बिना इस बार सरकार बनना मुश्किल है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, मणिपर में आग में घी डालने का काम कांग्रेस लगातार करती आई है। पिछले साठ वर्षों में कांग्रेस ने मणिपुर और पूर्वोत्तर को जलाकर रख दिया। इसे ठीक करने का काम भाजपा कर रही है। अमर उजाला से बातचीत में रिजिजू ने कहा, मिजोरम के राजनीतिक इतिहास में यह बहुत ही अलग चुनाव होने वाला है। चुनाव के बाद एक नया दौर शुरू होगा। रिजिजू बोले, भाजपा को केंद्र में एमएनएफ के समर्थन पर सीएम जोरमथांगा ने कुछ बात कही है।

वे ऐसी बात कहते रहते हैं तो हम जवाब देंगे। मिजो वोटों के मामले का भी जवाब देंगे। ये सारा कांग्रेस का किया धरा है। उन्होंने कहा, लोकसभा में पूर्वोत्तर में कुछ सीटों पर एनडीए के सहयोगी दलों को हम समर्थन करेंगे और बाकी पर भाजपा खुद लड़ेगी।फिर भी मिजोरम विधानसभा चुनाव को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए ‘ड्रेस रिहर्सल’ करार देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने आज विश्वास जताया कि उनकी पार्टी पूर्वोत्तर राज्य में अगली सरकार बनाएगी।

केरल के तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मिजोरम पूर्वोत्तर का पहला राज्य होगा जहां कांग्रेस 2014 के बाद सत्ता में लौटेगी, जब भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाई थी। 2018 के विधानसभा चुनावों में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के हाथों सत्ता गंवाने से पहले मिजोरम पूर्वोत्तर में आखिरी कांग्रेस शासित राज्य था। एमएनएफ भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है। थरूर ने कहा कि अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव ‘भारत की आत्मा को बचाने के संघर्ष’ से कम नहीं होगा।

उन्होंने कहा, ‘भारत का विचार कि भाषा, धर्म, जाति, पंथ, क्षेत्र और संस्कृति के बावजूद हर कोई समान है, हमारे संविधान में निहित हमारा अधिकार है। यह विचार खतरे में है। कई मायनों में, मिजोरम चुनाव लोकसभा चुनावों के लिए एक ड्रेस रिहर्सल है। थरूर ने कहा कि कांग्रेस भारत की विविधता और ताकत का जश्न मनाती है, उसकी कमजोरियों का नहीं। कांग्रेस एक राष्ट्र, एक भाषा, एक संहिता और एक संस्कृति का विरोध करेगी। हम एकरूपता के खिलाफ हैं। हमारा मानना है कि हम अपनी विविधता को बनाए रखते हुए एकजुट हो सकते हैं।

थरूर ने कहा कि जैसा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते हैं, नफरत की राजनीति को खत्म करने का समय आ गया है और सपनों को एक साथ देखने के लिए भारतीयों को एक साथ लाने का समय आ गया है। मिजोरम में सत्तारूढ़ सरकार पर हमला बोलते हुए थरूर ने कहा कि एमएनएफ शासन के तहत राज्य में पांच साल बर्बाद हो गए, जो भ्रष्टाचार और विकास की कमी से ग्रस्त था।