Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
US-Iran Deal Crisis: ईरान का परमाणु निरीक्षण से इनकार, ट्रंप ने दी बातचीत रद्द करने की धमकी Forex Market News: क्या रुपया जल्द ही 96 का स्तर छुएगा? कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी दबाव में भारत... Hidden Costs of AI: OpenAI और Claude पर हिंदी भाषा का पड़ता है ज्यादा असर, टोकन खर्च बढ़ने से बढ़ रहा ह... Swapna Shastra: सपने में खुद को नाचते हुए देखने का क्या है मतलब? जानें शुभ या अशुभ संकेत Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीक... Beur Jail Corruption Case: पटना के बेऊर जेल में बड़ी कार्रवाई; सुपरिटेंडेंट समेत 7 अधिकारी सस्पेंड Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाई निष्पक्... Bihar Crime: पश्चिम चंपारण में खौफनाक वारदात; पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को नहर में धकेला, मासूमों ... UP Job Alert: योगी सरकार का बड़ा फैसला; कृषि विभाग में 3446 पदों पर हुई भर्ती, किसानों की आय बढ़ाने मे... Ayodhya Ram Mandir Donation: दानराशि की सुरक्षा के लिए ट्रस्ट का बड़ा कदम; कर्मचारियों के लिए लागू कि...

अस्सी करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन पांच साल और

  • भूपेश बघेल की सरकार को भ्रष्ट बताया

  • ये लोग ओबीसी पीएम को देखना नहीं चाहते

  • सट्टा और जुआ से भी कांग्रेस ने घर भर लिया

दुर्ग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज घोषणा की कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली गरीब कल्याण योजना अगले पांच साल के लिए बढ़ायी जाएगी। श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दुर्ग संभाग के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। रैली में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, सरोज पांडेय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव सहित अनेक नेता शामिल हुए। केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) के नेता रामदास आठवले भी उपस्थित थे और उन्होंने सभी 90 विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को समर्थन देने का एलान किया।

प्रधानमंत्री ने रैली में आए विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कड़े प्रहार किए और कहा, पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है कि तीस टका टक्का, आपका काम पक्का। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है। इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता अब 30 टका सरकार से छुटकारा पाना चाहती है और वह कह रही है कि – और नहीं सहिबो, बदल के रहिबो। प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार और लूट में मुख्यमंत्री ने महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा और सट्टे और जुए से युवाओं को लूटकर कांग्रेस के नेताओं के घर भर दिए। उन्होंने कहा कि पैसा पकड़े जाने के बाद मुख्यमंत्री बौखला गये हैं और कांग्रेस के नेता संदेश दे रहे हैं कि हम भी पैसे रखवा कर पुलिस भेज देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग धमकी दे रहे हैं। पर जनता सब कुछ जानती है।

श्री मोदी ने रैली में पिछड़ा वर्ग का कार्ड भी खेला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक ओबीसी प्रधानमंत्री को सुबह शाम पानी पी पी कर गाली दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के साथ साथ कांग्रेस पूरे ओबीसी साहू समाज को गाली दे रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का ओबीसी समाज कांग्रेस को माफ नहीं करेगा। प्रधानमंत्री ने गरीबों की चिंता करना अपना जीवनधर्म बताया और कहा कि कांग्रेस ने गरीब के बच्चों को गरीब ही बना कर वोट बैंक के रूप में ही रखा और सारा खेल अपने परिवार एवं कुछ धन्नासेठों को अमीर बनाने पर किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ में करीब सौ प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र बंद करवा दिया जिनमें गरीबों को सस्ती दर पर दवा मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गरीबी को पराजित करने की लड़ाई बहुत धैर्य और ईमानदारी से शुरू की है। उसके लिए देश में सबसे बड़ी एक ही जाति बन गई है – गरीब। लेकिन गरीबों की एकता देख कर कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगा है इसीलिए वह गरीबों को बांटना और उनकी एकता को तोड़ना चाहती है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में देश जब संकट में था तब तय किया गया था कि किसी गरीब को भूखा नहीं सोना चाहिए। उस समय देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में राशन देने की योजना बनाई गई थी। यह गरीब कल्याण योजना दिसम्बर में पूरी हो रही है। उन्होंने कहा, मैंने निश्चय किया है कि 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना अगले पांच साल और बढ़ाएंगे। यह कोई चुनावी वादा नहीं, मोदी की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत छत्तीसगढ़ के किसी भी गरीब को देश के किसी भी कोने में भूखा नहीं रहना पड़ेगा। श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को बने 25 साल होने वाले हैं और अगले 25 साल यहां के युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। छत्तीसगढ़ को टॉप 10 राज्यों में से एक बनाना है। केन्द्र ने रेलवे के क्षेत्र में 20 गुना और राष्ज़्ट्रीय राजमार्ग के मद में 15 गुना बजट दिया है। खेती एवं पशुपालन के लिए एक लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ के किसानों से जो वादे किए गए हैं, उन्हें सरकार अवश्य पूरा करेगी।