Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Crime News: मामूली विवाद में बग्घी चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ; ऊर्जा मंत्री का बड़ा... Ujjain Tepa Sammelan: अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर उज्जैन में जमकर उड़े ठहाके, 'टेपा सम्मेलन' में कवि... रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने हरदा से दबोचा शातिर ... MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश ... बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन? ग्वालियर के मरीजों की चांदी! अब फ्री जैसे दाम में होगा ऑपरेशन, सालों से धूल खा रही मशीन हुई शुरू Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का...

अज्ञात वायरस के प्रति दुनिया को आगाह किया वैज्ञानिकों ने

लंदनः ब्रिटेन के वायरस विशेषज्ञ पहले से ही इस हमले का बचाव करने की तैयारियों में जुटे हैं, जिसके आने का संदेह व्यक्त किया गया है। अभी भी कई लोगों के मन से कोविड का डर दूर नहीं हुआ है, इस बीच एक नए वायरस की खोज डॉक्टरों की चिंता बढ़ा रही है। इस बार डर है कि कोविड से भी गंभीर बीमारी मानव शरीर पर हमला कर सकती है।

कोरोना से भी लगभग भयानक ये बीमारी कोविड से भी ज्यादा घातक होने वाली है, ऐसी चेतावनी इस बार ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग ने जारी की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड से भी ज्यादा घातक इस वायरस को डिजीज एक्स नाम दिया है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक करीब 70 लाख लोगों की जान कोविड की वजह से जा चुकी है। ब्रिटेन की वैक्सीन टास्क फोर्स की प्रमुख डेम केट बिंघम ने हाल ही में कहा था कि दुनिया निकट भविष्य में एक बड़ी महामारी देख सकती है। उस महामारी से 5 करोड़ लोगों की जान जा सकती है।

जिस तरह कोरोना ने पूरी दुनिया में दहशत फैलाई है, ठीक उसी तरह डिजीज एक्स से लोगों को सात गुना ज्यादा मौत और दहशत देखने को मिलेगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, डिज़ीज एक्स शब्द का अर्थ ऐसी बीमारी है जिसके बारे में माना जाता है कि यह महामारी का कारण बनती है। लेकिन उस बीमारी का रोगजनक़ इंसानों को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है यह अभी भी अज्ञात है। डेम ने कहा, वैज्ञानिक वर्तमान में 25 वायरस परिवारों की निगरानी कर रहे हैं, जिनमें से प्रत्येक में हजारों व्यक्तिगत वायरस हैं।” इनमें से कोई भी गंभीर महामारी में बदल सकता है।

ब्रिटेन में वैज्ञानिकों ने डिज़ीज एक्स नामक एक अज्ञात वायरस के लिए टीका विकसित करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। विल्टशायर में उच्च सुरक्षा वाले पोर्टन डाउन प्रयोगशाला परिसर में किए जा रहे शोध में 200 से अधिक वैज्ञानिक शामिल हैं। ये वैज्ञानिक मुख्य रूप से एनिमल वायरस पर काम कर रहे हैं, यानी ऐसे वायरस जो जानवरों से इंसानों में फैल सकते हैं और महामारी का कारण बन सकते हैं। इनमें बर्ड फ्लू, मंकी वायरस, हंता वायरस शामिल हैं।