Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

नागपुर के इलाके में बाढ़ आने से स्थानीय लोग हैरान, देखें वीडियो

राष्ट्रीय खबर

नागपुरः विदर्भ के इस शहर और महाराष्ट्र की अन्यतम प्रमुख व्यापारिक इलाके में अचानक बाढ़ आने से स्थानीय निवासी भी हैरान है। आम तौर पर यह अत्यंत गर्म और शुष्क मौसम वाला शहर है। इसलिए यहां शीतकाल में भी कम ठंड पड़ती है। ऐसे इलाके में अचानक हुई अत्यधिक बारिश ने माहौल को बदलकर रख दिया है।

कुछ लोग इसे जलवायु परिवर्तन से भी जोड़कर देख रहे हैं। रात भर हुई बारिश से नागपुर के कई इलाके जलमग्न हो गए। निचले इलाकों से निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। शुक्रवार रात से हो रही भारी बारिश से नागपुर शहर में पानी भर गया है। शनिवार सुबह 5:30 बजे तक नागपुर एयरपोर्ट इलाके में 106 मिमी बारिश हुई।

नागपुर की बाढ़ पर देखें वीडियो

स्थानीय प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, भारी बारिश के कारण कई सड़कें और आबादी वाले इलाके पानी में डूब गए हैं। आपदा के चलते शनिवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने एक्स हैंडल (ट्विटर) पर कहा कि स्थिति पर हमेशा नजर रखी जा रही है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने लिखा, लगातार बारिश हो रही है। नतीजतन अंबाझरी झील का पानी बह रहा है। झील से सटे निचले इलाके प्रभावित हुए हैं। शहर के अन्य हिस्से भी प्रभावित हैं। उपमुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को प्रभावित इलाकों से निवासियों को निकालने के लिए कदम उठाने का आदेश दिया।

राज्य और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को नागपुर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है। नागपुर नगर पालिका ने अत्यावश्यक कार्यों को छोड़कर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

ऐसे में मौसम भवन ने और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। नागपुर के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। आशंका है कि ताजा बारिश हुई तो स्थिति और खराब हो सकती है। इस पर भी स्थानीय प्रशासन नजर रखे हुए है ताकि दूसरे इलाकों तक बाढ़ का पानी प्रवेश करने की स्थिति में वहां के नागरिकों को समय रहते ही सुरक्षित इलाकों तक हटाया जा सके।