Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल

दीपक प्रकाश ने जलसंकट पर नगर निगम को पत्र लिखा

राष्ट्रीय खबर

रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद ने रांची के जलसंकट को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने आम जनता को हो रही परेशानियों का उल्लेख करते हुए कई स्थानों पर तत्काल डीप बोरिंग कराने की मांग की है।

श्री प्रकाश ने वार्ड 27 के शिव शक्ति नगर में प्रेम वर्मा के घर के पास, आनंद नगर में स्वर्गीय अजय वर्मा के आवास के पास, शिवाजी लेन में शंकर चौरसिया के घर के पास स्थान निर्देशित किया है।

इसी तरह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अधिक जलसंकट वाले इलाकों में से न्यू मधुकम में शिव मंदिर के पास, उसी इलाके में सिंटू सोनी के घर के पास तथा प्रोग्रेसिव स्कूल के पास, साई बिहार कॉलोनी में पवन सिन्हा के घर के पास, मंदिर के निकट, न्यू मधुकम रोड नंबर 2 में अनिल गुप्ता के घर के पास, न्यू शास्त्री नगर में पप्पू यादव के घर के पास, श्रीराम नगर में पार्षद कार्यालय के पास, खादगढ़ा में चौधरी धर्मशाला के पास, वार्ड संख्या 34 में यमुना नगर रोड नंबर 2 में श्रीमती लक्ष्मी देवी के घर के पास तथा पैनिक पब्लिक स्कूल के पास श्रीमती निधि पटेल के घर के पास डीप बोरिंग कराने का अनुरोध किया है।

इन इलाकों को पहले से ही कम पानी का इलाका माना जाता है। सामान्य गर्मी के मौसम में भी हरमू और पहाड़ी के आस पास के इन इलाकों में जलसंकट आम समस्या है। इस बार की स्थिति और भी विकट हो गयी है।