Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

कियेब के आकाश में तेज और रहस्यमय रोशनी से चर्चा का बाजार गर्म

कियेबः यूक्रेन की राजधानी कियेब में बुधवार की रात दस बजे के करीब पूरा आसमान बिजली की तेज रोशनी से जगमगा उठा। इस रहस्यमय तीव्र चमक को देखकर स्थानीय लोग भयभीत हो गये थे। अधिकांश लोगों को इस बात का भय था कि रूस ने कोई और बड़ा मिसाइल या बम इलाके पर गिराने का काम प्रारंभ किया है। जब तक लोग इस तेज रोशनी के ठीक से देख पाते वह अचानक ही गुल हो गया। आसमान पर दिखने वाली इस रोशनी के गुल हो जाने के बाद आसमान फिर से अंधेरा हो गया। नीचे जमीन पर इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लोग अपने अपने तरीके से तरह-तरह के कयास लगाने लगे। जनता के बीच फैले भ्रम को दूर करने के लिए सरकारी अधिकारियों ने भी दो-तीन संभावित कारणों की जानकारी दी है।

यूक्रेनी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान कहता हैं कि इस प्रकाश का स्रोत शायद उल्कापिंड है। प्रकाश वायुमंडल में प्रवेश करते ही इससे बिखर जाता है। हालांकि, वे अभी तक ठोस सबूत पेश नहीं कर पाए हैं। शहर के निवासियों ने शुरू में मान लिया था कि कियेब पर एक और रूसी हवाई या मिसाइल हमला हुआ है।

विमान के चेतावनी सायरन भी बजने लगे, लेकिन यूक्रेन की वायु सेना ने रूसी हमले से इनकार किया। बाद में, यूक्रेनी सरकार ने मान लिया कि नासा का एक कबाड़ हो चुका उपग्रह वातावरण में प्रवेश कर गया था और प्रकाश की चमक वहीं से आई थी। कियेब के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने सोशल मीडिया टेलीग्राम पर कहा कि नासा का एक कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी की सतह की ओर उतर सकता है। उन्होंने कहा कि नासा ने पहले ही सूचित कर दिया था कि 300 किलोग्राम वजन का एक बेकार कृत्रिम उपग्रह बुधवार रात वातावरण में प्रवेश कर सकता है।

लेकिन नासा के एक प्रवक्ता रॉब मार्गेटा ने बताया कि जब कियेब के ऊपर आकाश में प्रकाश की चमक देखी गई तो उपग्रह अभी भी कक्षा में था। कृत्रिम भू-उपग्रहों पर नज़र रखने वाली सैटप्लेयर नामक वेबसाइट ने कहा कि अमेरिकी उपग्रह बुधवार रात 10 बजे यूक्रेन के पास नहीं था।