Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता... UN Report on India GDP: संयुक्त राष्ट्र ने भी माना भारत का लोहा, 2026 में दुनिया में सबसे तेज होगी भ... Jio Hotstar Plan: जियो का धमाका! ₹149 में 90 दिनों के लिए Disney+ Hotstar और डेटा, क्रिकेट लवर्स के ... Adi Shankaracharya Jayanti 2026: आदि गुरु शंकराचार्य के वो 5 आध्यात्मिक संदेश, जो आज भी दिखाते हैं ज... Summer Health Tips: किचन के ये 5 ठंडी तासीर वाले मसाले शरीर को रखेंगे कूल, जानें इस्तेमाल का सही तरी... Fake Medicine Racket: मरीज बनकर पहुंचे SDM, क्लीनिक पर मिलीं शुगर की फर्जी दवाइयां; जांच में जानवरों... Water Pollution: भारत में 'जहरीला पानी' भेज रहा पाकिस्तान, पंजाब के सीमावर्ती गांवों में फैला कैंसर ... Satna Blue Drum Murder: सतना में 'नीला ड्रम कांड', एकतरफा प्यार में मासूम की हत्या कर ड्रम में छिपाई... Kashi Digital Locker: काशी के घाटों पर सामान चोरी का डर खत्म, सरकार लगाएगी डिजिटल लॉकर; निश्चिंत होक...

अडाणी मुद्दे पर निर्मला ने राहुल को दोहरा चरित्र बताया

राष्ट्रीय खबर

बेंगलुरुः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी को बार बार एक ही अपराध करने वाला व्यक्ति बता दिया। जाहिर है कि उनके इस बयान के बाद कर्नाटक के चुनावी माहौल में और गर्मी आयेगी। दरअसल निर्मला सीतारमण ने यह भी जानना चाहा कि राहुल गांधी ने केरल सरकार द्वारा अडाणी को लाभ देने और राजस्थान में कंपनी को एक सौर ऊर्जा परियोजना के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाई।

निर्मला सीतारमण ने अडानी मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निराधार आरोप लगाने के लिए आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और उन्हें इस तरह के आरोप लगाने में बार बार अपराध दोहराने वाला बताया। सीतारमण ने बेंगलुरु में राज्य भाजपा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में कहा, अगर राहुल गांधी वास्तव में सोचते हैं कि अडानी को ये सब चीजें (अनुचित लाभ) दी गई हैं, तो यह सच नहीं है।

मुझे यह भी कहना है कि वह अब प्रधान मंत्री के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने के मामले में बार-बार अपराधी बन रहे हैं। हमने देखा कि 2019 के चुनावों से पहले, अब वह इसे फिर से कर रहे हैं। वह इन सभी झूठे आरोपों से कोई सबक नहीं सीखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री के खिलाफ आरोप लगाना चाहते हैं।

उन्होंने उल्टा सवाल किया कि राहुल गांधी ने केरल सरकार द्वारा अडानी को अनुचित पक्ष और राजस्थान में कंपनी को एक सौर ऊर्जा परियोजना के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाई। यह (तत्कालीन) कांग्रेस सरकार (केरल में) थी, जिसने अडानी को विझिंजम पोर्ट थाली में सजाकर दिया था। यह किसी निविदा के आधार पर नहीं दिया गया था।

अब वहां (कांग्रेस) सरकार नहीं है, बल्कि सीपीएम सरकार है। लेकिन उन्हें यह पूछने और मांग करने से किसने रोका कि केरल उस आदेश को रद्द कर दे? राजस्थान में (कांग्रेस शासित) अडानी को संपूर्ण सौर ऊर्जा परियोजना दी गई है। इन मुद्दों पर बोलने से राहुल गांधी को कौन रोक रहा है।