Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

ईडी ने बीआरएस नेता कविता और व्यवसायी अरुण पिल्लई को गिरफ्तार किया

हैदराबादः अरुण रामचंद्रन पिल्लई हैदराबाद के एक व्यवसायी हैं, जिन्होंने कथित तौर पर इंडोस्पिरिट्स नामक कंपनी में बीआरएस नेता के कविता का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमें उनकी अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी थी।

दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को गिरफ्तार किया।

अरुण पिल्लई इस मामले में एक आरोपी हैं और कथित तौर पर एक कंपनी में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता के लिए एक दलाल के रूप में काम करते थे।

ईडी ने केस चार्जशीट में के कविता का नाम लिया था, जिसमें एक शराब कंपनी इंडोस्पिरिट्स में 65 फीसदी हिस्सेदारी रखने का आरोप लगाया था। 11 दिसंबर, 2022 को उनके हैदराबाद स्थित घर में जांच एजेंसी द्वारा उनसे पूछताछ की गई थी।

केंद्रीय जांच ब्यूरो  ने पहले कहा था कि अरुण पिल्लई इंडोस्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू से अनुचित आर्थिक लाभ एकत्र करते थे। विजय नायर के माध्यम से यह काम होता था। विजय नायर आम आदमी पार्टी के संचार प्रभारी हैं। मामले के सिलसिले में ईडी ने समीर महेंद्रू और विजय नायर को गिरफ्तार किया था।

अक्टूबर 2022 में सीबीआई ने अरुण पिल्लई के कथित सहयोगी अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया। अभिषेक रॉबिन डिस्ट्रीब्यूशन एलएलपी नाम की एक कंपनी के निदेशक थे, जो एक कथित शेल कंपनी थी, जिसका इस्तेमाल नीति से लाभान्वित होने वाली शराब फर्मों से कमीशन के लिए किया जाता था।

अभिषेक कथित तौर पर ‘सदर्न लॉबी’ के लिए ‘कार्टेलाइजेशन’ का पक्षकार था और शराब कारोबारियों की लॉबिंग में शामिल था। सूत्रों के मुताबिक, अरुण पिल्लई कमीशन वसूल करता था और इसे फर्म के जरिए भेजता था।

इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से 2021-22 के लिए अब रद्द की जा चुकी दिल्ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत पूछताछ की, जिसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सिसोदिया के सहयोगी देवेंद्र शर्मा से पहले पूछताछ की है।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को तिहाड़ जेल में मनीष सिसोदिया का बयान दर्ज करने के लिए तीन दिन की अनुमति दी है। ईडी के अधिकारी धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत सिसोदिया का बयान दर्ज करने के लिए दोपहर करीब तिहाड़ जेल पहुंचेंगे।