Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बस्तर में पारिवारिक खूनी संघर्ष: भाभी का मर्डर और भाई पर जानलेवा हमला करने वाले दोषी नीलू मंडावी को ... छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती: रिक्त 1600 पदों पर दूसरी चयन सूची की मांग को लेकर कवर्धा में प्रदर्शन बेमेतरा में लोहिया पेपर मिल में बड़ा हादसा: दीवार गिरने से मजदूर की मौत, क्रांति सेना ने किया घेराव MP शिक्षक भर्ती 2018: हाईकोर्ट की युगलपीठ का बड़ा फैसला, मेरिट वाले उम्मीदवारों को मनपसंद विभाग में ... हाई वोल्टेज ड्रामा: 22 दिवसीय यात्रा की अनुमति न मिलने पर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, प्रशासन के हाथ-... ग्वालियर से वीरपुर तक मेमू ट्रेन की शुरुआत: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया सफर, मुरैना-श... केन-बेतवा विस्थापितों से मिले राहुल गांधी: मध्य प्रदेश आने का दिया भरोसा, मुआवजे और सर्वे में गड़बड़... 'कण-कण में शंकर': सिवनी के कलाकारों ने कबाड़ और अष्टधातु के पुर्जों से बनाई 5 क्विंटल की भव्य शिव प्... 'मुस्लिम IAS-IPS को हिंदू इलाकों में नहीं मिलता किराए का घर': पूर्व आईएएस नियाज खान का बड़ा आरोप, सो... '100वीं गलती पर डेंटिंग-पेंटिंग कर दें': प्रीतम लोधी ने दी बयानों पर सफाई, खनियांधाना सभा के बाद नया...

मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार में क्यों याद नहीं आई 9वीं अनुसूचीः मरांडी

राष्ट्रीय खबर

रांचीः भाजपा नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर कटघरे में खड़ा किया। श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा ने 1932 का कभी विरोध नहीं किया। लेकिन  हेमंत सरकार आज दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर क्यों गोली चला रही है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा की सरकार को 1932के खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति के नाम पर ही समर्थन वापस लेकर गिराई थी। तब वे राज्य के उपमुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को जवाब देना होगा कि आखिर 18महीने तक वे  पहली बार  राज्य के मुख्यमंत्री रहे फिर भी स्थानीय नीति और  नियोजन नीति नही बनाई ।

यूपीए का देश और राज्य दोनो  में शासन था,मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे फिर उन्हे 9वीं अनुसूची की बात तब क्यों याद नहीं आई? श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड की जनता को बेवकूफ बना रहे। भाजपा राजनीति की ऐसी दुकान नही चलने देगी।

उन्होंने कहा कि राजनीति चतुराई से नही ईमानदारी से चलती है। हेमंत सोरेन राज्य की जनता के प्रति ईमानदारी नही बरत रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को नीति बनाने का पूरा अधिकार है।

हेमंत सरकार महामहिम राज्यपाल के द्वारा स्थानीय नीति के संबंध में उठाए गए  सवालों का विधिसम्मत समाधान निकाले और जल्द राज्य की जनता को स्थानीय और नियोजन नीति दे।

इसके लिए बड़ी फीस पर भी विधि विशेषज्ञों ,वकीलों की राय लेने से परहेज नहीं करे। उन्होंने कहा आज राज्य के युवा बिना स्थानीय और नियोजन नीति के हताश और निराश हैं। बेरोजगारी की मार झेलते हुए दर दर भटकने को विवश हैं।