Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

विधायक लोबिन हेम्ब्रम की अगुवाई में उपवास आयोजित

रांचीः  पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज झारखंड बचाओ मोर्चा के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलीहातू पंचायत में झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय संयोजक विधायक लोबिन हेंब्रम के अध्यक्षता में एक विशाल उपवास का कार्यक्रम किया गया।

उक्त उपवास कार्यक्रम शुरुआत करने से पूर्व झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय संयोजक सह विधायक लोबिन हेंब्रम के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा को माला पहना कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तत्पश्चात वहीं पर एक उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया

कहा आज मैं भगवान बिरसा मुंडा से आशीर्वाद एवं शक्ति प्राप्त करने के लिए भगवान बिरसा की जन्मस्थली में उपस्थित हुआ हूं ताकि झारखंड के दलित आदिवासी मूलवासी समाज के हक और अधिकार की लड़ाई को मंजिल तक पहुंचा सकूं और यहां के आंदोलनकारियों के देखे गए सपनों को पूरा कर सकूं उनके भावनाओं को सम्मान दे सकूं

सबसे बड़ा दुख का विषय है की आज भी उलीहातू पंचायत विकास से कोसों दूर है यहां के लोग आज भी डाड़ी से पानी पीने को मजबूर हैं और तो और यहां पर जो शिलालेख में जो बातें लिखी गई है वह भी बातें कुछ कुछ गलत लिखी गई है मैं सरकार के सचिव से बात कर उलीहातू पंचायत को समग्र विकास एवं आदर्श गांव के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल करूंगा।

इस अवसर पर इनहोने आगे बताया कि आगामी 2 फरवरी को सिद्धू कानू चांद भैरव के जन्म स्थल भोगनाडीह में ज्यादा से ज्यादा उपस्थित हो ताकि झारखंड के हक और अधिकार की लड़ाई को गति दिया जा सके।  इस अवसर पर विरसा मुण्डा के पोता सुखराम मुंडा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेमचंद मुर्मू ,मंगल सिंह बोबोंगा,एल एम एन उरांव आदिवासी मूलवासी जन अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष श्री राजू महतो केंद्रीय उपाध्यक्ष सह संयोजक झारखंड बचाओ मोर्चा विजय शंकर नायक,, निरंजन हेरेंज टोप्पो, केंद्रीय महासचिव रंजीत उरांव कोषाध्यक्ष गोपाल महतो केंद्रीय सचिव मंगलेश्वर उरांव,

महिला शाखा की अध्यक्ष शाखा के अध्यक्ष विनीता खलखो एरेन कचछप, संगीता तिर्की ,विकी पाहन, सुशील बारला , आदम मुंडू,सुशांतो मुखर्जी, रैयत विस्थापित संघ मेसरा,रूदिया, होमबइ पंचायत के नेता बाबूलाल महतो झबु लाल महतो अगम लाल महतो गणेश महतो करमु मुण्डा भगु महतो मालती देवी सन्जना देवी झुर्री देवी सुगन् देवी रविन्द्र महतो श्याम लाल महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।