Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Noida Labour Protest: गुरुग्राम से नोएडा और फिर बुलंदशहर... कैसे शुरू हुआ मजदूरों का ये उग्र आंदोलन?... Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 3 जुलाई से पहली यात्रा; जानें कौन सा रूट आप... Moradabad: मुरादाबाद की 'लेडी विलेन' 3 साल बाद गिरफ्तार, मासूम चेहरे के पीछे छिपा था खौफनाक राज; पति... Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर... Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर... West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वा... मंडप में सेहरा बांधकर पहुंचे दो दूल्हे, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज कि किससे करे शादी? फिर जो हुआ वो कर दे... Weather Update: दिल्ली-NCR में सताएगी गर्मी, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार क... Noida: सैलरी को लेकर नोएडा में मजदूरों का भारी बवाल, पुलिस पर पथराव और आगजनी; हालात काबू करने के लिए... आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला

प्रधानमंत्री जी ने देश का का मान पूरी दुनियां में बढ़ायाः दीपक प्रकाश

  • प्रदेश अध्यक्ष खुद रामगढ़ के चितरपुर में शामिल हुए

  • अन्य पदाधिकारी भी अलग अलग कार्यालयों में रहें

  • पीएम की बात मानो गागर में सागर होः मरांडी

राष्ट्रीय खबर

रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम अब जन जन का कार्यक्रम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के प्रयास से  संयुक्त राष्ट्रसंघ के द्वारा योग दिवस और मोटा अनाज वर्ष घोषित करना भारत की बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर चमकता सितारा बनकर उभरा है। अपने मोरहाबादी स्थित आवास पर मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह कार्यक्रम गागर में सागर भरा हुआ होता है।

मन की बात कार्यक्रम जन जन भारत की सांस्कृतिक ,भौगोलिक और एकात्मता से परिचित कराता है। रांची महानगर जिलांतर्गत हरमू मंडल के बूथ संख्या 305पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।

श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस लोकप्रिय कार्यक्रम का पार्टी कार्यकर्ता के साथ आम जनता भी बेसब्री से इंतजार करती है। श्री सिंह ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री जी पूरे भारत का दर्शन करा देते है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जानकारियों का खजाना होता है साथ ही साथ विविधताओं के रंग में सराबोर भी रहता है।

प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय,सुबोध सिंह गुड्डू, नवीन जायसवाल,काजल प्रधान,सहित सभी प्रदेश पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र स्थित बूथों पर मन की बात को सुना।