Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

भाकपा कार्यालय में खगेंद्र ठाकुर की तीसरी पुण्यतिथि मनायी गयी

रांचीः आज भाकपा राज्य कार्यालय के सभागार में हिंदी साहित्य के प्रख्यात आलोचक ,नामचीन साहित्यकार एवम सीपीआई के आजीवन सदस्य रहे डा खगेंद्र ठाकुर की तीसरी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कार्यालय सचिव सह जिला मंत्री अजय कुमार सिंह ने कहा कॉमरेड खगेंद्र ठाकुर का पूरा जीवन खुली किताब की तरह है, पूरा जीवन संघर्ष को समर्पित रहा,।कॉमरेड खगेंद्र ठाकुर ने अपने जीवन काल में कई पत्र पत्रिकाओं में अपने लेखनी और लेखों के माध्यम से जनजागृति और शोषित पीड़ित वंचितों की आवाज थे।

झारखंड खासकर रांची में कई नए लेखकों, पत्रकारों को मार्गदर्शन कर आगे बढ़ने को प्रेरित करते थे, डा खगेंद्र ठाकुर के निधन से साहित्य जगत में  खालीपन हुआ महसूस साथ ही कम्युनिस्ट विचारधारा को मजबूती से बौद्धिक जगत में रखने वाले योद्धा की कमी लगातार खलती है।

कॉमरेड ठाकुर सीपीआई के वैचारिक  अस्थांभो में से एक थे।राजद के वरीय नेता राजेश यादव ने कहा को खगेंद्र जी ने बिहार और झारखंड की पहचान पूरे देश में स्थापित किया।श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथी परवेज कुरैशी ने कहा की खगेंद्र जी ने पत्रकारों खासकर युवा पीढ़ी के पत्रकारों को लेखनी में सहयोग और समाज के प्रति दायित्व के बारे में सोचने के लिए प्रेरित किया।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से फरजाना फारूकी,मनोज ठाकुर,श्यामल,राहुल वर्मा,अनिरुद्ध कुमार ,रोहन कुमार परवेज कुरैशी,संजीत झा राजेश यादव ,सुशांतो मुखर्जी अजय सिंह सहित कई गण्यमान लोग शामिल हुए।