Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा में सफेद बटन मशरूम उत्पादन को बड़ा बढ़ावा, बागवानी गतिविधियों पर 85% तक की मिल रही सब्सिडी नारनौल में तीज-रक्षाबंधन से पहले जानलेवा चाइनीज मांझे का आतंक, स्कूटी सवार दो वकील भाई हुए घायल पानीपत की धागा फैक्ट्री में 20-25 हथियारबंद बदमाशों का दिनदहाड़े धावा, बंधक बनाकर लूटे मजदूरों के मो... भिवानी की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत को बीता 1 साल, इंसाफ के इंतजार में ग्रामीण और पीड़ित परिवार सोनीपत के गढ़ी बिलंदा में दर्दनाक हादसा, स्कूल का पिलर गिरने से छात्र की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति...

रूस ने अमेरिकी नौसैनिक को एक साल बाद छोड़ा

मॉस्कोः अमेरिकी नौसेना के पूर्व सैनिक टेलर डूडली को करीब एक साल बाद रूसी सेना ने रिहा कर दिया है। उसके परिवार वालों तक इसकी सूचना दे दी गयी है। 35 वर्षीय टेलर को रूसी सीमा रक्षक दल ने अप्रैल 2022 में गिरफ्तार किया था। दूसरी तरफ अमेरिका का दावा था कि वह पूर्व सैनिक पोलैंड में था। वहां से वह दूसरी तरफ क्यों चला गया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

लेकिन यह साफ हो गया था कि वह रूसी सीमा के अंदर गिरफ्तार किया गया था। जिस स्थान से उसकी गिरफ्तारी हुई थी वह पोलैंड और लिथुआनिया के बीच का रूसी इलाका है। इस इलाके को कालिनइंग्राड कहा जाता है। एक तरफ से यह बाल्टिक सागर से जुड़ा हुआ इलाका है।

उसकी गिरफ्तारी होने के बाद अमेरिकी सरकार ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली थी। दूसरी तरफ यूक्रेन के युद्ध में व्यस्त रूस ने बार बार आरोप लगाया था कि यूक्रेन में कई देशों के प्रशिक्षित सैनिक भी यूक्रेन की तरफ से भाग ले रहे हैं। अमेरिकी सरकार द्वारा इस मामले पर कोई पहल नहीं किये जाने के बाद एक स्वयंसेवी संस्था रिचर्डसन सेंटर फॉर ग्लोबल इनगेजमेंट ने इस मामले में मध्यस्थता की।

इस सेंटर ने पहले भी दो अमेरिकी  नागरिकों और एक पूर्व सैनिक को रूस से रिहा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। गुरुवार को रूसी अधिकारियों ने इस पूर्व अमेरिकी नौसैनक को पोलैंड की सीमा के पास वहां के गर्वनर बिल रिचर्डसन और उनकी टीम को सौंपा। इस मौके पर अमेरिकी दूतावास के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

रिहाई के बाद इस व्यक्ति को मीडिया से दूर रखा गया है। औपचारिक तौर पर सिर्फ यह कहा गया है कि करीब नौ महीने तक वह व्यक्ति अत्यंत कठिनाई के दौर से गुजरा है। इसलिए उसे और उसके परिवार के लोगों को अभी परेशान नहीं किया जाना चाहिए। इस बीच फिर से स्पष्ट हो गया है कि रूसी सेना ने कई और अमेरिकी पूर्व सैनिकों को हिरासत में ले रखा है। यह सभी य़ूक्रेन की सीमा के अंदर से गिरफ्तार किये गये हैं।