Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
काबुल में धमाकों और गोलाबारी से दहला क्षेत्र गलती की जिम्मेदारी कौन लेगा "आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ... कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 'लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, मि... शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग बंगाल में सियासी घमासान! TMC पंचायत सदस्य का नाम वोटर लिस्ट से गायब, 'बांग्लादेशी' होने के आरोप पर म... मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या, पुलिस ने 2 ...

सत्ता परिवर्तन के पहले देश छोड़कर भागा राष्ट्रपति

साओ पाओलोः पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोलसानारो देश छोड़कर भाग गये हैं। वह अभी अमेरिका के फ्लोरिया में विमान से उतरे हैं। दरअसल ब्राजिल में हुए चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन की वजह से उन्हें देश छोड़कर भागना पड़ा है। ब्राजिल में हुए चुनाव में जनता ने लुइज लूला डा सिल्वा के पक्ष में मतदान किया था। ब्राजिलिया हवाई अड्डे से वायुसेना के विमान से उड़ने वाले बोलसानारो का विमान अमेरिका के फ्लोरिडा में उतरा है।

वहां पत्रकारों के सवालों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा है कि वह देश वापस लौटेंगे और उनका संघर्ष जारी रहेगा। दूसरी तरफ ब्राजिल सरकार ने एक नया अध्यादेश जारी कर सभी सरकारी कर्मचारियों को निर्वाचित राष्ट्रपति का आदेश का पालन करने को कहा। उसके बाद सत्ता हस्तांतरण के पहले ही अपने सलाहकारों और पत्नी को लेकर बोलसानारो देश छोड़कर भाग निकले।

वैसे उनके भाग जाने की वजह से ब्राजिल में सत्ता हस्तांतरण की प्रचलित प्रक्रिया का इस बार पालन नहीं हो पायेगा। देश छोड़कर जाने के पहले उन्होंने अपने समर्थकों को दिये संदेश में कहा कि आगामी 1 जनवरी 2023 को ब्राजिल का अंत नहीं होने जा रहा है। उन्होंने अपना देश छोड़ने के फैसले के लिए हिंसा को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि हवाई अड्डे पर भी बम विस्फोट की कोशिश हुई थी।

वहां अति दक्षिणपंथी समझे जाने वाले इस नेता को पहले जनता ने सर आंखों पर बैठाया था। चुनाव में पराजित होने के बाद उनके समर्थकों ने सेना से भी दखल देने की मांग की थी। उनलोगों का आरोप था कि इस बार पूरी चुनाव प्रक्रिया ही लूट ली गयी थी। इस कारण गलत ढंग से उनके दल को हराया गया है। सेना ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया।

उसके बाद से सारी परिस्थितियां तेजी से बदलती चली गयी। इसका नतीजा है कि अब नये राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के पहले ही उन्हें अपने खास समंर्थकों के साथ देश छोड़कर अमेरिका भाग जाना पड़ा है। समझा जाता है कि उनके कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों की जांच में दोषी पाये जाने तथा जेल जाने की आशंका को देखते हुए ही वह चुपचाप वायुसेना के विमान से ही अमेरिका भाग निकले हैं।