Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैती के ऐतिहासिक किले में भगदड़से 25 की मौत अपने कचड़े से उर्वरक संकट का समाधान करें सुरों की मल्लिका की अंतिम विदाई: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन होंगी Asha Bhosle, भावुक हुआ... Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर ने कार को मारी टक्कर; 10 लोगों क... Monalisa Husband Lookalike: कौन है मोनालिसा के पति का हमशक्ल 'फरमान'? जिसके वीडियो ने मचाया हड़कंप, ... Noida Labour Protest: गुरुग्राम से नोएडा और फिर बुलंदशहर... कैसे शुरू हुआ मजदूरों का ये उग्र आंदोलन?... Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 3 जुलाई से पहली यात्रा; जानें कौन सा रूट आप... Moradabad: मुरादाबाद की 'लेडी विलेन' 3 साल बाद गिरफ्तार, मासूम चेहरे के पीछे छिपा था खौफनाक राज; पति... Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर... Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर...

झामुमो के पूर्व विधायक सुफल मरांडी समर्थकों के साथ ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

  • पार्टी के वरीय पदाधिकारी थे समारोह में मौजूद

  • सुफल के साथ कई औऱ कद्दावर नेता भी शामिल

  • समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए झामुमो में सम्मान नहीं

राष्ट्रीय खबर

रांचीः भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज  अपराह्न में संथाल परगना क्षेत्र में झामुमो के कद्दावर नेता एवम पार्टी के पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने झामुमो छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में  पाकुड़ जिला अंतर्गत पाकुड़िया प्रखंड के झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता जुनास मुर्मू,महेश मुर्मू, पूर्व मुखिया कमल हांसदा शामिल हैं।

सदस्यता ग्रहण के अवसर पर भाजपा के  पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय,प्रदेश मंत्री एवम पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन,शर्मिला रजक,प्रदेश कार्यसमित सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, बबलू भगत, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल,मिहिर मंडल,संजय साहू आदि उपस्थित थे। सदस्यता ग्रहण कराते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आज संथाल परगना से झामुमो का मजबूत स्तंभ ध्वस्त हो गया। कार्यकर्ताओं का विश्वास अब झामुमो से खत्म होता जा रहा है।  झामुमो कार्यकर्ताओं को अब समझ में बात आने लगी कि जिस पार्टी को उनलोगो ने खून पसीने से सींचा उसका झारखंड की गरीब, आदिवासी , दलित,पिछड़े के विकास की कोई चिंता नहीं है।

श्री प्रकाश ने कहा कि जनता को विश्वास हो गया कि राज्य के विकास की चिंता केवल भारतीय जनता पार्टी ही करती है।नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिवार वादी  पार्टियों से जनता और उनके कार्यकर्ता दोनो का विश्वास समाप्त होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि झामुमो ने परिवारवाद की पराकाष्ठा कर दी।  शिबू सोरेन परिवार  राज्य को लुटने और लुटवाने में पूरी तरह शामिल हो गया। झामुमो केलिए सत्ता लूट का माध्यम है। झामुमो के कार्यकर्ताओं पार्टी से बाहर निकल कर राज्य को बचाने की चिंता हो रही है। इसलिए राज्य का गठन कराने वाली एवम राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाली पार्टी भाजपा से जुड़ना चाहते हैं।

श्री मरांडी ने सुफल मरांडी सहित सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए बधाई एवम शुभकामनाएं दी। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी पार्टी का पटका पहनाकर  श्री सुफल मरांडी एवम उनके साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं दी। श्री सिंह ने कहा कि सुफल जी के भाजपा में आने से पार्टी का संगठन संथाल परगना में और मजबूत होगा। सदस्यता ग्रहण करते हुए पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विकसित झारखंड  के सपना को साकार कर सकती है। राज्य गठन का सपना भी भाजपा ने ही पूरा किया था।

कहा कि अटल जी ने अलग राज्य दिया और आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विकास की नई गाथा लिख रहे हैं। भारत आज दुनिया को दिशा दे रहा है। उन्होंने कहा कि झामुमो सिर्फ एक परिवार के विकास की चिंता करने वाली पार्टी बन चुकी है। हेमंत राज में राज्य की खनिज संपदा लूटी जा रही।

आदिवासी,दलित महिला ,पिछड़ा सभी समाज आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है।  उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व जो भी जिम्मेवारी देगा उसे  ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा। संथाल परगना के गांव गांव में भाजपा का झंडा लहराए इसके लिए वे पूरा परिश्रम करेंगे। उन्होंने भाजपा के प्रदेश  नेतृत्व का आभार प्रकट किया।