Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की दूसरी पारी का मजबूत आगाज

  • पहली बार अप्रत्याशित रूप से सीएम बने थे

  • अपने लोगों में दादा के नाम से लोकप्रिय हैं

  • नरेंद्र मोदी ने भी नई टीम को ऊर्जावान बताया

अहमदाबाद : भूपेंद्र पटेल को प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सीएम पद की शपथ दिलाई। वहीं भूपेंद्र पटेल के शपथ लेने के बाद कनुभाई देसाई, बलवंत सिंह राजपूत और ऋषिकेश पटेल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। भूपेंद्र पटेल सरकार में कुल 16 मंत्रियों ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले भूपेंद्र पटेल ने सीएम हाउस में 16 विधायकों के साथ बैठक की। शपथ समारोह से पहले सभी बीजेपी विधायकों और पार्टी के बड़े नेताओं ने गांधीनगर के होटल लीला में सामूहिक लंच किया। यहीं से नेता शपथ समारोह स्थील हेलिपैड ग्राउंड पर पहुंचें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में गुजरात के नए कैबिनेट की जमकर सराहना की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की टीम को उजार्वान बताया और शुभकामनाएं दी। इससे पहले उन्होंने हेलीपैड मैदान में आयोजित भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया और जनता का अभिवादन किया।

गुजरात में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले भूपेंद्र भाई रजनीकांत पटेल भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और सोमवार को उन्होंने गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने हैं। पिछले वर्ष 13 सितंबर को तत्काली विजय रुपाणी के अप्रत्याशित इस्तीफा देने के बाद उन्होंने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने एक साल से कुछ ही अधिक के उनके कार्यकाल के साथ उनको फिर मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में प्रस्तुत कर मतादाताओं के बीच गयी थी। इसी माह के शुरू में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की रिकार्ड जीत के साथ श्री पटेल फिर मुख्यमंत्री बने हैं। श्री पटेल पेशे से एक बिल्डर थे। बिल्डर बनने से पहले उन्होंने पटाखे के विक्रेता के रूप में अपना व्यापार भी शुरू किया था। वर्तमान में वह पाटीदारों के बीच एक मजबूत उपस्थिति वाला संगठन सरदारधाम के ट्रस्टी हैं। इसके अलावा वर्ल्ड उमिया फाउंडेशन की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी हैं। अपने करीबी लोगों के बीच दादा के नाम से पुकारे जाने वाले श्री पटेल का जन्म 15 जुलाई 1962 को गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर के शिलाज क्षेत्र में हुआ था।