Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

जी 20 की अध्यक्षता भारत को मिलने के बाद प्रारंभ हुई तैयारियां

  • केंद्रीय मंत्री ने दी इसकी तैयारियों की जानकारी

  • मेजबान भारत के 55 स्थानों पऱ आयोजित होगी

  • पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के लिए मिलेगी डेली डारेक्ट फ्लाइट्स

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी: भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के कई स्थानों पर जी20 की अहम बैठकें होंगी। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने मिजोरम के आइजोल में यह जानकारी दी।भारत जल्द ही दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक जी20 की अध्यक्षता करेगा। इस अवधि के दौरान यह 55 शहरों में 200 से अधिक बैठकों की मेजबानी करेगा। ये बैठकें पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी आयोजित करने का प्रस्ताव है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने आइजोल में पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए 10वें आईटीएम के उद्घाटन सत्र में अपने संबोधन के दौरान यह बात कही।मिजोरम की राजधानी आइजोल भी जी20 बैठकों की मेजबानी करेगी। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, हम पूर्वोत्तर क्षेत्र में कुछ जी20 बैठकें करने की योजना बना रहे हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने हाल ही में भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को जी20 की अध्यक्षता सौंपी।

भारत सितंबर 2023 में नई दिल्ली में अगले जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। रेड्डी ने कहा कि दिल्ली और पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी आठ राज्यों के बीच दैनिक सीधी उड़ानें विचाराधीन हैं।उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डीओएनईआर) के कार्यालय जल्द ही सभी पूर्वोत्तर राज्यों में खोले जाएंगे। रेड्डी ने कहा कि आईटीएम का उद्देश्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पूर्वोत्तर क्षेत्र की पर्यटन क्षमता को उजागर करना है।