Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यूक्रेन का एफ 16 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ साइनायड युक्त टमाटर खाने से पंद्रह हाथियों की मौत पुलिस चौकी पर आक्रमण में पांच अफसरों की मौत लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया...

उत्तर कोरिया चुपके से रूस को हथियार दे रहा हैः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिकी सरकार ने पहली बार यह सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया है कि उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन चुपके चुपके रूस को हथियार पहुंचा रहा है। अमेरिकी प्रशासन ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा पहले भी इस आरोप का खंडन किया गया है। इसके बाद भी अब इस बात के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं कि उत्तर कोरिया रूसी सेना को हथियार दे रहा है।

दरअसल यह बात तब सामने आयी है जब यह भी खुलासा हो गया है कि यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करते करते नाटो का अपना हथियार भंडार भी लगभग खाली हो चुका है। इसके बीच अच्छी बात यह है कि रूस की तरफ से परमाणु हथियारों की तैनाती का कोई भी संकेत नहीं मिला है।

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि यूक्रेन के युद्ध में परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल करने पर वह सोच भी नहीं रहे हैं। अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि उत्तरी कोरिया ने रूस को तोप के गोले उपलब्ध कराये हैं। यह काम चोरी छिपे हो रहा है और इसके लिए मध्यपूर्व या उत्तरी अमेरिका के रास्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है।

अमेरिका का दावा है कि जिस तरीके से ईरान द्वारा रूस को ड्रोन उपलब्ध कराये जाने का पता लगाया गया है ठीक उसी तरह उत्तर कोरिया के इस साजिश का भी खुलासा कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ इस बात की पुष्टि युद्ध क्षेत्र से ही हो चुकी है कि ईरान के उन्नत युद्धक ड्रोन रूसी सेना के पास हैं।

यूक्रेन की सेना द्वारा कई ऐसे ड्रोनों को मार गिराने के बाद यह बताया गया है कि दरअसल ईरान में निर्मित मोहाजिर 6, अर्श 1 एवं 2, शाहिद 131 तथा शाहिद 136 नामक ड्रोनों की खेप रूस को पहुंचायी गयी है। हथियारों को समुद्र और हवाई मार्गों से भेजा जा रहा है। इस काम में जो गैर सरकारी ईरानी एजेंसियां लगी हैं, उनके नाम का भी खुलासा करने के साथ साथ यह कहा गया है कि यह सारी भी परोक्ष तौर पऱ ईरान की सेना के ही नियंत्रण में हैं।