Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत: अब तक 6 करोड़ से अधिक की कमाई राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय का दौर खत्म, गोविंद देव गिरी नए महासचिव, पूर्व एयर मार्शल बने CEO रायपुर सुसाइड केस में टिकरापारा पुलिस की लापरवाही, 47 दिन बाद भी SIT के हाथ खाली बिहार के बक्सर में दो शिक्षकों पर 12 छात्राओं से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप, ग्रामीणों ने... बीकमपुर गांव में साले-बहनोई के विवाद में खूनी संघर्ष, 5 घायल कानपुर रेफर, आरोपी पवन की इलाज के दौरान... Bengal Politics: तृणमूल कार्यालय पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला, हाईकोर्ट से संज्ञान लेन... Delhi Firing Incident: प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, नरेला में CCTV खंगाल र... एम्स दिल्ली में 15 वर्षीय तन्वी की मौत पर बवाल: सालों तक सर्जरी टालने के आरोप, निदेशक ने बैठाई उच्चस... यूपी में स्वाइन फ्लू पर सीएम योगी का बड़ा फैसला: सरकारी अस्पतालों में H1N1 जांच पूरी तरह मुफ्त, प्रा... पंजाब वोटर लिस्ट से कटा सांसद राघव चड्ढा का नाम: नाम के आगे दर्ज हुआ 'परमानेंटली शिफ्टेड', AAP सरकार...

गुजरात में सरकार बनी तो 500 रुपए में देंगे रसोई गैस सिलेंडर : खड़गे

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने गुजरात के लोगों से वादा किया है कि विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने पर रसोई गैस सिलेंडर पांच सौ रुपए में देंगे और किसानों का कर्ज माफ कर मुफ्त में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के बाद के कहा कि गुजरात के लोग परिवर्तन चाहते हैं और मतदाता कांग्रेस को ही एक मात्र विकल्प मानते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों का कांग्रेस पर भरोसा बढ़ा है और सात करोड़ गुजराती बहन-भाई परिवर्तन के लिए केवल कांग्रेस को विकल्प मानते हैं।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस भी राज्य के लोगों की भावना पर खरा उतरने के लिए काम कर रही है और इसके लिए उसने आठ संकल्प तैयार किये हैं। श्री खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि सरकार बनाने पर गुजरात कांग्रेस ने लोगों को राहत देने के लिए जो आठ संकल्प रखे हैं

उनमें पांच सौ रुपए में एलपीजी सिलेंडर, 300 यूनिट तक बिजली, दस लाख रुपये तक का इलाज तथा दवाइयां मुफ्त, किसानों का तीन लाख रुपए तक का कर्ज माफ, सरकारी नौकरियों में ठेका प्रथा बंद और 300 रुपए बेरोजगारी भत्ता, तीन हजार सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, को-ऑपरेटिव सोसायटी में दूध पर पांच रुपए प्रति लीटर सब्सिडी तथा कोरोना से जान गंवाने वाले तीन लाख लोगों के परिवार को चार लाख रुपए मुआवजा शामिल है।