Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सत्येंद्र जैन के खिलाफ यह झूठ भी प्रमाणित होगाः केजरीवाल NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... सांप भाग जाने के बाद अब लकीर पीटने का खेल जारी जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... चंदा चोरी में उम्मीद के मुताबिक ही एसआईटी की जांच रिपोर्ट आयी है पसंद है तो ज्ञानेश कुमार को अमेरिका ले जाइएः पवन खेड़ा राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर

Sanatani Vinod Kumar Bindal ने स्वतंत्रता दिवस पर जगाई राष्ट्रभक्ति की लौ

दिल्ली एनसीआर, 15 अगस्त 2026 : अभिनंदन जनकल्याण सोसाइटी के अध्यक्ष Sanatani Vinod Kumar Bindal ने स्वतंत्रता दिवस पर तीन संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत किया। उन्होंने दिल्ली के विवेक विहार स्थित Shri Hanuman Balaji Mandir में तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित SHB-MDH Cancer & Multispeciality Charitable Hospital तथा गाजियाबाद के इशाक नगर स्थित Shri Hanuman Balaji Bhartiya Chikitsa Charitable Swasthyavardhak Sansthan में ध्वजारोहण किया गया। Shri Hanuman Balaji Mandir में विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Sanatani Vinod Kumar Bindal ने कहा कि देश की प्रगति और समाज की मजबूती के लिए जात-पात, भेदभाव और आपसी मतभेदों से ऊपर उठना जरूरी है। उन्होंने सामाजिक चेतना को मजबूत करने तथा संगठित होकर राष्ट्रहित में कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एकजुट समाज ही बाहरी शक्तियों को उसकी कमजोरियों का फायदा उठाने से रोक सकता है। देश, भूमि और समाज की रक्षा के लिए सभी को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।

 

उन्होंने बताया कि कड़कड़डूमा स्थित SHB-MDH Cancer & Multispeciality Charitable Hospital जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। यहां कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का उपचार उपलब्ध है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को कम लागत पर इलाज देने का प्रयास किया जाता है। पात्र लोगों को आयुष्मान योजना के माध्यम से भी उपचार की सुविधा दी जा रही है।

गाजियाबाद के इशाक नगर स्थित Shri Hanuman Balaji Bhartiya Chikitsa Charitable Swasthyavardhak Sansthan में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्कूल बैग और कॉपियां बांटी गईं। बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह भरा। उपस्थित लोगों के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।

Sanatani Vinod Kumar Bindal ने कहा कि बेहतर समाज के लिए शिक्षा के साथ संस्कारों का होना भी जरूरी है। नई पीढ़ी को पूर्वजों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की जानकारी मिलनी चाहिए। उन्होंने जात-पात और भेदभाव को पीछे छोड़कर सामाजिक एकता मजबूत करने तथा देश और समाज के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।