Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रामगढ़ भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक, संगठन और सियासी हालात पर मंथन हजारीबाग में रिश्ते शर्मसार: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की गला घोंटकर हत्या; पुलिस ने दोनों... 'अटल जी के सदैव ऋणी रहेंगे झारखंडवासी': रांची में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह न... वैज्ञानिकों की हड्डी पुनर्जनन की दिशा में नई सफलता, देखें वीडियो धनबाद: SIR में मतदाताओं की मदद करेगी कांग्रेस, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को मिली नॉर्थ छोटानागपुर कैं... पलामू में कलयुगी बेटे ने की पिता की धारदार हथियार से हत्या: मतुली जंगल में फेंका शव, आरोपी की तलाश म... देवघर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: NHM निदेशक आराधना पटनायक ने किया मोहनपुर CHC का निरीक्षण, संस... जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद: 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करेंगे छात्र; सत्तापक्ष और विपक्ष मे... MMDR अमेंडमेंट बिल पर झारखंड में आर-पार के मूड में JMM, पूरे राज्य में बैठकों का दौर पखांजूर: गढ़चिरौली के आवासीय आश्रम में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत; पीड़ित परिजनों से मिले अन...

अचानक आयी बाढ़ से चार की मौत, पांच जवान लापता

अरुणाचल प्रदेश में भीषण बारिश से प्राकृतिक कहर का दौर

आर्मी कैंप में अचानक बाढ़ का पानी

सड़क निर्माण स्थल पर भूस्खलन

कई टीमों को बचाव में भेजा गया

उत्तर पूर्व संवादाता

गुवाहाटीः अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में एक आर्मी कैंप में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की चपेट में आने से भारतीय सेना के पांच जवान लापता हो गए हैं, जबकि ऊपरी सुबनसिरी जिले में सड़क निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी कि ये दोनों दुर्घटनाएं शुक्रवार देर शाम भारी बारिश के बाद हुईं।

दिबांग वैली जिले में, पाशू पानी आर्मी कैंप में 5वीं ग्रेनेडियर के दो आश्रय स्थल (शेल्टर) अचानक आई बाढ़ में बह गए। इस दौरान सात जवान पानी में बह गए, जिनमें से दो को बचा लिया गया, जबकि पांच जवान अभी भी लापता हैं। लापता जवानों की तलाश के लिए 5वीं ग्रेनेडियर की दो खोज और बचाव टीमों के अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 58वीं बटालियन, जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की 62 आरसीसी, अरुणाचल प्रदेश पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवक बचाव अभियान में जुट गए हैं। इसके साथ ही, पासीघाट से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम को भी अनिनी भेजा जा रहा है।

दूसरी ओर, ऊपरी सुबनसिरी जिले में केोजरिंग-ब्याचिंग सड़क निर्माण स्थल पर एक बड़ा भूस्खलन होने से कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तादू बाकी, ताजी राय, मार्कोश बसुमाताड़ी और बाबुल अली के रूप में हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार, बाबुल अली का शव बरामद कर लिया गया है। खोज और बचाव अभियान के लिए नाचो पुलिस स्टेशन के जवानों को तैनात किया गया है, जबकि दापोरिजो से अग्निशामक एवं आपातकालीन सेवा दलों और एसडीआरएफ की टीमों को भी जुटाया जा रहा है।

यह आपदाएं ऐसे समय में आई हैं जब अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे कई दूर-दराज के इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों में भारी बाधा आ रही है।