Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पन्ना में 3 माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने टीकाकरण में लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप ओंकारेश्वर हादसे पर सीएम मोहन यादव का सख्त रुख, बोले—'लापरवाह अधिकारी होंगे निलंबित, दोषी पाए जाने प... निवाड़ी में 4 दिन से लापता युवक की कुएं में मिली लाश, कॉल डिटेल और खरोंच के निशानों से सुलझी हत्याका... इंदौर के खजराना में ICICI बैंक की महिला कर्मचारी का जला हुआ शव मिला, इलाके में फैली सनसनी नरवर किले से प्राचीन तोप चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, MP-राजस्थान पुलिस ने 2 आरोपियों को... धनबाद में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का जीवन संकट में, खून चढ़ाने के अलावा स्वास्थ्य व्यवस्था की बाकी ... राजकीय श्रावणी मेले को लेकर देवघर में तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रही भव्य ... 14वीं JPSC परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला, बोले—'CID जांच सबूत मि... धनबाद के सिंदरी निवासी तूफान मिश्रा की जर्मनी में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पूर्वी सिंहभूम में विकास के दावों की खुली पोल, बीमार टोला प्रधान को खटिया पर 4 KM दूर ले गए ग्रामीण

धर्मेद्र प्रधान को पहले दिन पद छोड़ना चाहते थेः विजयवर्गीय

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता के बयान से राजनीति और गरमायी

इंदौर में पत्रकारों को यह जानकारी दी

विवाद के पहले ही दिन प्रस्ताव दिया था

तब राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें रोक दिया था

राष्ट्रीय खबर

भोपालः मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा नीट परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर जंतर-मंतर पर शुरू किए गए आंदोलन के पहले ही दिन अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। हालांकि, उस समय भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें पद न छोड़ने की सलाह दी थी ताकि पार्टी स्तर पर सामूहिक और विचार-विमर्श के बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जा सके।

विजयवर्गीय ने बताया कि आंदोलन के पहले दिन धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से स्पष्ट रूप से कहा था कि यदि छात्रों और देश के हित में उनका इस्तीफा आवश्यक है, तो वे तुरंत पद छोड़ सकते हैं। लेकिन उस समय पार्टी नेतृत्व ने उन्हें इस्तीफा देने या इस बारे में किसी से चर्चा न करने के निर्देश दिए थे। बाद में जब परिस्थितियां बदलीं और पार्टी ने सामूहिक निर्णय लिया, तो उन्होंने बिना किसी देरी के तुरंत अपना त्यागपत्र सौंप दिया। शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी  ने अपना 37 दिनों से जारी आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की और सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने समेत अन्य मांगें मान ली गईं।

कैलाश विजयवर्गीय ने धर्मेंद्र प्रधान के कदम की सराहना करते हुए कहा कि उनके इस्तीफे ने उन विदेशी ताकतों की साजिश को नाकाम कर दिया है, जो श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी हिंसा व अशांति भारत में भी भड़काना चाहती थीं। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस पर भी जोरदार निशाना साधा। विजयवर्गीय ने कहा कि यह आंदोलन मूल रूप से छात्रों का था, जबकि कांग्रेस केवल उनके पीछे खड़ी होकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली करारी हार के बाद पूरी तरह निराश हो चुकी कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में केवल एक नई उम्मीद दिखाई दी थी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी की राजनीतिक समझ और विचारधारा पर दया आती है और उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को गहराई से समझने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आरएसएस के विचारों के कारण ही आज देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।