Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ...

Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन

दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन गुरुवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव ने अपने भाई केशव यादव के साथ कलेक्ट्रेट स्थित तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र जमा किया। भारी लाव-लश्कर और समर्थकों के साथ पहुंचे दामोदर यादव के पर्चा भरने के साथ ही उपचुनाव का पहला विधिवत नामांकन दाखिल हो गया है। दामोदर यादव इस चुनाव में ‘केतली’ चुनाव चिन्ह पर अपनी किस्मत आजमाएंगे।

क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन, कहा- ‘करेंगे भूल सुधार’

इधर दामोदर यादव ने नामांकन भरा, उधर जिले में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। दतिया में क्षत्रिय समाज ने एक बड़ी बैठक आयोजित की। इस बैठक में समाज के लोगों ने बड़ा फैसला करते हुए एक सुर में उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया। क्षत्रिय समाज का कहना है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में समाज ने भाजपा का विरोध किया था, लेकिन इस बार वे अपनी भूल सुधार करेंगे और बीजेपी को जिताने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

पूर्व विधायक पर साधा निशाना, नरोत्तम मिश्रा पर जताया भरोसा

इस मौके पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने नाम लिए बिना पूर्व दतिया विधायक पर सीधा निशाना साधा। समाज के लोगों ने कहा कि जिसे हमने चुनकर भेजा था, उसने दतिया में कोई विकास कार्य नहीं कराया। पिछले ढाई साल में दतिया में सिर्फ विनाश ही हुआ है, इसलिए इस बार भाजपा का समर्थन करने का कड़ा निर्णय लिया गया है। क्षत्रिय समाज ने खुले मंच से ऐलान किया है कि वे दतिया की बदहाली को दूर करने के लिए पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का पूर्ण समर्थन करेंगे।

ASP की एंट्री से बिगड़ेगा चुनावी गणित, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय

दामोर यादव के पर्चा भरने और आजाद समाज पार्टी (ASP) की आधिकारिक एंट्री से दतिया उपचुनाव में नया मोड़ आ गया है। आजाद समाज पार्टी की इस मजबूत एंट्री से दतिया में भाजपा और कांग्रेस का पारंपरिक चुनावी गणित पूरी तरह से गड़बड़ा सकता है। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा लगातार गरमाता जा रहा है। एक तरफ जहां चुनावी मैदान में तीसरे मोर्चे की एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार बन गए हैं, वहीं दूसरी तरफ जातिगत समीकरणों को साधने की होड़ भी अब तेज हो गई है।