Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramgarh Murder Case: सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में रा... नाइजीरिया में 37 स्कूली छात्रों का अपहरण Jharkhand Delimitation: परिसीमन के मुद्दे पर गरमाई झारखंड की सियासत, आदिवासी आरक्षित सीटें घटने की आ... Ranchi Traffic News: जून में टूटा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का रिकॉर्ड, 9.50 करोड़ रुपये का जुर्माना ... सिर्फ पंजीकरण से नहीं मान्य होगा हिंदू विवाह Latehar News: आजादी के 78 साल बाद भी गवालखाड़ गांव में नहीं पहुंची बुनियादी सुविधाएं, सड़क-पानी के लि... Jamshedpur News: हिमांशु हत्याकांड पर गरमाई सियासत, रघुवर दास ने की जमशेदपुर बंद की घोषणा; पुलिस पर ... इथेनॉल पर बवाल मचा तो पलट गये खुद अटॉर्नी जनरल ही Ranchi Crime News: डॉक्टर के घर दिनदहाड़े 50 लाख की चोरी, मात्र 10 मिनट में चोरों ने किया हाथ साफ डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिप्टो से कमाये 1.2 बिलियन

MCB News: सोनवर्षा गांव में राशन वितरण में बड़ा घोटाला, 111 परिवारों को नहीं मिला अनाज; कलेक्टर से की शिकायत

मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम सोनवर्षा में पीडीएस (PDS) राशन वितरण को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन दुकान में 3 महीने का खाद्यान्न आवंटन होने के बावजूद उन्हें केवल 2 महीने का राशन ही वितरित किया गया। अपने हक का अनाज न मिलने से नाराज एक दर्जन से अधिक ग्रामीण, ग्राम पंचायत सरपंच के नेतृत्व में कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

📢 हितग्राहियों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप

ग्रामीणों ने शिकायत में बताया है कि जब उन्होंने राशन दुकान संचालक से शेष एक महीने के राशन के बारे में जानकारी मांगी, तो न केवल राशन देने से इनकार कर दिया गया, बल्कि उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज भी की गई। इस कथित अनियमितता से गांव के लगभग 111 परिवार प्रभावित हुए हैं, जिनमें अधिकतर गरीब मजदूर और दैनिक वेतनभोगी श्रमिक शामिल हैं, जो पूरी तरह सरकारी राशन पर निर्भर हैं।

🔍 प्रशासनिक सख्ती: जांच के निर्देश जारी

ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने खाद्य विभाग और मनेंद्रगढ़ के एसडीएम को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। एसडीएम लिंगराज सिद्दार ने पुष्टि की है कि करीब 40-50 महिलाएं आवेदन लेकर पहुंची थीं। उन्होंने बताया, “तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक को गांव भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संचालक ने राशन देने का वादा किया था, लेकिन वितरण नहीं किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि संचालक दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

🕒 समय पर राशन मिलना जरूरी

एसडीएम ने जोर देकर कहा कि जुलाई का महीना शुरू हो चुका है, ऐसे में पात्र परिवारों को समय पर राशन मिलना बेहद आवश्यक है। फिलहाल खाद्य विभाग की टीम प्रभावित हितग्राहियों के बयान दर्ज कर रही है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन की इस कार्रवाई से उन्हें अपना हक का राशन मिल पाएगा और दोषियों पर सख्त अंकुश लगेगा।